उत्तरभारत में बर्फबारी के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर में झीलें जम गईं। पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदान की ओर बह रही हैं। संभावना है कि आगे सर्दी और बढ़ेगी। इनसेट तस्वीर जम्मू-कश्मीर की है, जबकि दूसरी जयपुर की। राजस्थान में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। यहां के हिल स्टेशन माउंट आबू में ओस की बूंदे जम रही हैं। गुरुवार को यहां का तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में भी ठंड जोरों पर है। यह तस्वीर जयपुर की है।
(तस्वीर सौजन्य-दैनिकभास्कर)