दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा: सामने आईं मौके की तस्वीरें...गोदाम की दीवार ढहने से 5 मजदूरों की मौत

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक गोदाम की  दीवार भरभराकर गिर गई और इस दीवार के मलबे में दबने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभी कई लोगों के फंसे होने की अशंका जताई जा रही है। हादसे की जानकारी लगते ही लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देखिए हादसे के मौके की तस्वीरें...

Arvind Raghuwanshi | Published : Jul 15, 2022 11:26 AM IST / Updated: Jul 15 2022, 05:58 PM IST

16
 दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा: सामने आईं मौके की तस्वीरें...गोदाम की दीवार ढहने से 5 मजदूरों की मौत


दरअसल, यह भयानक हादसा दोपहर 12.30 बजे के आसपास का है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

26

शरुआती जानकारी के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में काम जारी था, उसमें अवैध निर्माण हो रहा था। इसकी शिकायत भी की गई थी। शिकायत के बाद डीएम व एसडीएम कार्यालय से इसके निर्माण पर रोक लगाई गई थी। लेकिन काम जारी था।

36

बता दें कि जैसे ही इलाके में लोगों को पता लगा की गोदाम की दीवार गिर गई है तो लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हाददे की सूचना पुलिस को दी। फिर घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची।  

46

दिल्ली पुलिस ने हादसे के बाद कुछ लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। घायलों को पास के ही अस्पताल में राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

56

 इस भयानक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलीपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। अपने परिजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मेरी प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। 

66

 वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी हादसे पर  ट्वीट करते हुए कहा-अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नज़र रखे हुए हूँ। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos