पति-पत्नी और वो: एक्टिवा से जैसे ही ड्यूटी के लिए निकली नर्स, कार से पीछा करने लगा पति

वडोदरा, गुजरात. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। पत्नी शहर के गोत्री हास्पिटल में नर्स थी। वो नाइट ड्यूटी करती थी। पति को यह रास नहीं आता था। उसने कई बार दिन की शिफ्ट कराने का दवाब डाला, लेकिन पत्नी ने बात अनसुनी की दी। आखिरकार गुरुवार रात पति के सिर पर खून सवार हो गया और उसने फिल्म स्टाइल में पत्नी की सुनसान जगह पर हत्या कर दी। पत्नी अपने एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकली थी। पति कार से उसका पीछा करने लगा। रास्ते में उसने चलती कार से ही एक्टिवा चला रही पत्नी के सिर में लोहे की रॉड से घातक प्रहार किया। पत्नी यह वार सह नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। शिल्पाबेन नामक नर्स की लाश गुरुवार रात वीआईपी रोड पर पड़ी मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को पति को इस हत्याकांड में अरेस्ट कर लिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 5, 2020 10:43 AM IST

16
पति-पत्नी और वो: एक्टिवा से जैसे ही ड्यूटी के लिए निकली नर्स, कार से पीछा करने लगा पति

जयेश ने कहा कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। जयेश एक निजी स्कूल में टीचर है। दम्पती आजवा रोड के पास अमरदीप होम्स में रहता है। जयेश को लगता था कि उसकी पत्नी नाइट ड्यूटी इसलिए चेंज नहीं कराती, क्योंकि वो किसी से मिलती है। आगे पढ़ें-ट्रिपल सुसाइड: मरने से पहले गर्भवती ने बूढ़ी मां और मासूम बेटी के साथ ली सेल्फी, फिर मौसी को किया वीडियो कॉल

26

तरनतारन, पंजाब. तेगबहादुर नगर में बुधवार रात 9 महीने की गर्भवती ने अपनी बूढ़ी मां और मासूम बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी थी। मरने से पहले महिला ने तीनों के साथ एक सेल्फी खींची थी। यह सेल्फी महिला ने अपनी मौसी को भेजी थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि महिला अपने दूसरे पति से भी परेशान थी। वो उसके चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि मृतका का अपने पहले पति से अभी भी चक्कर है। महिला के दोनों पति दोस्त हैं। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि गर्भवती गीतइंद्र कौर के पिता अजीत सिंह पंजाब रोडवेज में इंस्पेक्टर थे। उनकी मौत के बाद गीत को क्लर्क की अनुकंपा नियुक्ति मिल गई थी। उसकी पहली शादी लवप्रीत सिंह से हुई थी। नूरदीप उर्फ नूर दोनों की इकलौती बेटी थी। लेकिन अनबन के चलते दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद वो महिला अपनी बेटी और मां के साथ अलग रहने लगी थी। इसी बीच गीत ने राजबीर सिह उर्फ राजा पन्नू से दूसरी शादी कर ली। राजा और लवप्रीत दोस्त हैं। राजा गीत क चरित्र पर शक करता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

36

डिलीवरी के एक दिन पहले कर लिया सुसाइड...
गीत की गुरुवार को डिलीवरी होनी थी। लेकिन उसके एक दिन पहले ही गीत और राजा में झगड़ा हुआ। इससे दु:खी होकर उसने मरने की ठानी। मरने से पहले तीनों गुरुद्वारा मत्था टेकने गए। फिर आकर जहर खा लिया। सबसे पहले बेटी नूरदीप को जहर खिलाया। इसके बाद मां और आखिर में खुद जहर खाया। इसके बाद गीत ने अपनी मौसी गुरमीत को सेल्फ भेजी और वीडियो कॉल किया। उसकी मौसी और कुछ अन्य लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गीत ने सबसे पहले बेटी नूरदीप को जहर खिलाया। इसके बाद मां और आखिर में खुद जहर खाया। इसके बाद गीत ने अपनी मौसी गुरमीत को सेल्फ भेजी और वीडियो कॉल किया। उसकी मौसी और कुछ अन्य लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आगे पढ़ें-एक्ट्रेस ने खोला बंद कमरे में हुई लवमैरिज का राज़-'अब मैं उसकी दी साड़ी पहनकर मरना चाहती हूं'

46

रायगढ़, छत्तीसगढ़. छालीवुड(छत्तीसगढ़ी फिल्में) एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा ने अपने प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने 1 नवंबर को खुद को आग लगा ली थी। वे 70 प्रतिशत झुलसी हैं। उनका रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चक्रधरनगर इलाके में हुई। पुष्पा लैलूंगा की रहने वाली हैं, लेकिन कुछ समय से रायगढ़ में रह रही थीं। पहले इसे कोरोनाकाल के चलते काम नहीं मिलना माना जा रहा था। लेकिन पुष्पा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने अपने प्रेमी पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि प्रेमी मोहन ने उससे बंद कमरे में शादी की। उसने मोहन के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। अब वो उस पर गलत लांछन लगा रहा है। आरोप है कि घटना के एक दिन पहले प्रेमी ने उसके घर में तोड़फोड़ की और गालियां दीं। बुधवार को वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पुष्पा बेहरा अपने प्रेमी मोहन पटेल के बारे में काफी कुछ कहते दिखाई दी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो जिससे बहुत प्यार करती थी, उसने घर पर आकर गंदी-गंदी गालियां दीं। वो अपने साथ 10-12 लोग लेकर आया था। उसने घर जला दिया और बहुत मारा। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसे बदनाम किया। इसी वजह से वो सुसाइड करने जा रही है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

56

वीडियो में जिस तरह से एक्ट्रेस कहते सुनी गई, उससे लगता है कि उसने पहले भी सुसाइड करने की कोशिश की। एक्ट्रेस का आरोप है कि जब तक उसका मन किया..प्यार करता रहा, लेकिन फिर उसे धंधेबाज कहने लगा। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सिर्फ इंसाफ चाहती है। क्योंकि उसने गलत किया। आगे पढ़े इसी घटना के बारे में...

66

एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेमी ने बंद कमर में उससे शादी की। वो मंगल सूत्र और सिंदूर लेकर आया था। उसने एक साड़ी दी थी। अब वो उसी साड़ी को पहनकर मरन चाहती है। प्रेमी ने सबके सामने शादी का वादा किया था। अब वो मुकर गया। इस मामले में टीआई जूटमिल अमित शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos