अंदर से ऐसा दिखता है कंगना रनोट का मनाली वाला आलीशान घर, खास तरह से बनाई गई है शीशे की छत..

Published : Sep 08, 2020, 01:01 PM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 01:19 PM IST

मनाली (हिमाचल). बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। 9 सितंबर को वह मुंबई पहुंच रहीं  हैं। कुछ दिन पहले उन्‍होंने शिवसेना नेता संजय राउत के द्वारा मुंबई ना आने की धमकी के बाद ऐलान किया था कि वह मुंबई आएंगी जो हो सके कर लेना। सुरक्षा को देखते हुए केन्द्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, वहीं प्रदेश सरकार ने भी कंगना की जान को खतरा मानते हुए मनाली वाले घर पर कमांडो और पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। इसी मौक पर हम आपको बताते हैं उनके मनाली वाली घर की खासियत के बारे में...

PREV
111
अंदर से ऐसा दिखता है कंगना रनोट का मनाली वाला आलीशान घर, खास तरह से बनाई गई है शीशे की छत..

बता दें कि बॉलीवुड की क्वीन नाम से फेमस कंगना रियल लाइफ में भी किसी क्वीन से कम नहीं हैं। उन्होंने मानाली में आलीशान आशियाना बनाया है। जो दिखने में किसी महल से कम नहीं लगता। कंगना के 5 बेडरूम वाले इस घर में हर सदस्य के लिए एकअलग रूम बना हुआ है। हर रूम में बालकनी है। जिससे बाहर के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है। छत को ग्लास से कवर किया गया है, जिससे सर्दियों में धूप छनकर घर के अंदर आएगी। घर में एक डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम और योगा रूम भी है। 

211

कंगना ने अपने घर में सजावट के लिए दिल्ली के चोर बाजार से लेकर दुबई तक का सामान लगाया हुआ है। कंगना के बेडरूम में क्लासिकल आर्मचेयर और जयपुर रग्स कार्पेट रखे हुए हैं। दीवारों पर कस्टमाइज पीस लगाया हुआ है। एंट्रेस पर अनोखे आइटम्स लटकाए गए हैं और मेहमानों के बेडरूम को ऑरेंज लेन से डिज़ाइन किया गया है।

311

इस खूबसूरत बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। उनके इस घर को जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर शबनम गुप्ता ने डिजाइन किया है। हलांकि कंगना ने ऋचा बहल की मदद से भी अपने इस घर को नया लुक दिया है।  उनके घर के आसपास पहाड़ी है जहां से देखने का नजारा स्वर्ग से कम नहीं है।
 

411

कंगना के घर को यूरोपियन अंदाज में डिजाइन किया है। कंगना के घर की छत बहुत शानदार है। घर में जिम और योग के लिए भी जगह बनाई गई है। पूरी छत खास तरह के ग्लास से तैयार की गई है। आप यहां बिस्तर पर लेटे लेटे खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकते हैं।

511


कंगना ने अपने बेडरूम में लगाए जाने वाले झाड़-फानूस विदेश से लेकर आई हैं।

611


बता दें कि उनका यह घर कुल्लू और मनाली की परंपरागत काष्ठकुणी शैली में बना है। कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस  घर का निर्माण लोकल कांट्रेक्टर ने किया हैं। जबकि कंगना के घर की डिजाइनिंग मुंबई के इंजीनियरों ने की है। 
 

711


कंगना रनौत का मनाली वाला यह आलीशान घर बाहर से ऐसा दीखता है

811

इस घर के हर रूम में अलग डिजाइन की गई है। जहां देश से लेकर विदेशी सजावटी आइटम लगाए गए हैं।

911

कंगना अपने घर की फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थीं, जो खूब वायरल हुईं थीं। अपने बेडरूम में फोटो खिंचवाती हुई कंगना।

1011


इस समय कंगना के इस घर के आसपास सुरक्षा के ल‍िए कमांडो मनाली पहुंच गए हैं। 11 सदस्यीय टीम ने कंगना के घर पर मोर्चा संभाल लिया है।

1111


अब कंगना रनौत के सपोर्ट में राजपूत करणी सेना भी आ गई है। सेना ने जगह-जगह महाराष्ट्र सरकार और संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया
 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories