हिमाचल में जबरदस्त ठंड, मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, 8 शहरों में पारा शून्य से नीचे, देखें PHOTOS

कुल्लू/शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal) में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को मनाली शहर (Manali) और भरमौर (Bharmour) इलाके में सर्दी के सीजन की पहली बर्फबारी (first season Snowfall) हुई। राजधानी शिमला (Shimla) पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार तड़के संजौली और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटन स्थल कुफरी फिर सफेद हो गया। डलहौजी के लक्कड़ मंडी, डायनकुंड, कोठी और रोहतांग भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही सुबह और शाम के समय प्रभावित हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरने से सड़कों पर पानी जमने लगा है। शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 21 दिसंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहन नहीं भेजे गए। सैलानी अटल टनल के दीदार से महरूम रहे। आइए जानते हैं प्रदेश का मौसम...

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 3:21 AM IST

111
हिमाचल में जबरदस्त ठंड, मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, 8 शहरों में पारा शून्य से नीचे, देखें PHOTOS

हिमाचल में ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मगर, सैलानी इसका जमकर आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे मनाली शहर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। देश के कोने-कोने से मनाली आए सैलानियों ने इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

211

शुक्रवार दोपहर मनाली के आसपास की पहाड़ियों पर ज्यादा बर्फबारी हुई और उसके बाद से ही लग रहा था कि मनाली शहर में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। दिन ढलने के साथ मौसम बदलने लगा और शाम होते ही मनाली की मॉल रोड और आसपास के इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई।

311

बर्फबारी देख होटलों ठहरे टूरिस्ट बाहर निकल आए और आसमान से गिरते बर्फ के फाहों का आनंद लेने लगे। इस बर्फबारी के बाद होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए क्योंकि आने वाले दिनों में यहां और ज्यादा सैलानी पहुंचेंगे। कई दिनों से हो रहे हिमपात की वजह से मनाली के आसपास की पहाड़ियां पहले ही पूरी तरह बर्फ से ढंक चुकी है।

411

हिमाचल में सर्दी का कहर नजर आने लगा है। शीतलहर के चलते शिमला समेत राज्य के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। 

511

 लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में सबसे कम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अटल टनल के पास बर्फीले तूफान में कई गाड़ियां फंस गईं।

611

मौसम विभाग वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर चुका है। इससे पहले बुधवार रात इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 

711

चंबा में 1 डिग्री, मनाली में 1 डिग्री और भुंतर में 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई इलाकों में पेयजल सप्लाई लाइनें जम गई हैं।

811

लाहौल स्पीति में ब्लैक आइसिंग के साथ बर्फीले तूफान के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। लाहौल पुलिस की मदद से 500 पर्यटकों वाहन समेत सुरक्षित मनाली भेजा गया। अटल टनल के पास तूफान इतना तेज था कि कई वाहन चलते-चलते तेजी से हिलने लगे। विजिबिलिटी भी कम हो गई। 
 

911

ये टूरिस्ट मनाली में बर्फबारी के बीच सोलंगनाला में फंसे थे। पुलिस ने जान जोखिम में डालकर सैलानियों को सुरक्षित टनल पार करवाकर मनाली रवाना किया। आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के 9459461355 कंट्रोल रूम के 8988092298 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
 

1011

10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल रोहतांग अब सप्ताह में दो दिन ढाई घंटे के लिए बंद रहेगी। वाहनों की भारी संख्या से टनल पर दबाव बढ़ा है। इस कारण टनल की निरंतर मरम्मत करना जरूरी है।

1111

स्थानीय समेत लाहौल-स्पीति व पांगी के लोगों को ही आने जाने की अनुमति दी गई। लाहौल स्पीति जिला में 32 सड़कें और 30 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। इसके अलावा कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क बंद रही। किन्नौर में दो पेयजल परियोजनाएं ठप रहीं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos