नाबालिग लड़की को किडनैप कर हुई दरिंदगी, पुलिया के नीचे फेंका शव, कुत्तों ने खा डाला

Published : Jan 07, 2020, 05:25 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 05:55 PM IST

बेलूरघाट. राजधानी में निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी की चर्चा गर्म है और दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में एक बेहद खौफनाक घटना हो गई है। 7 जनवरी सुबह को यहां दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक पुलिया के नीचे एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 17 साल की इस लड़की का शव अधजली अवस्था में मिला है, वहीं सुबह तक शव को कुत्तों और गीदड़ों ने भी नोंच डाला। 

PREV
16
नाबालिग लड़की को किडनैप कर हुई दरिंदगी, पुलिया के नीचे फेंका शव, कुत्तों ने खा डाला
लड़की के साथ गैंगरेप होने की आशंका जताई जा रही है। मृत लड़की के परिवार का आरोप है कि उसे सामूहिक बलात्कार के बाद आग के हवाले कर दिया गया।
26
शव पर बुरी तरह से खरोंच और जले-कटे के निशान थे। पेट में गहरा जख्म है। वहीं आधे शरीर को कुत्तों ने खा डाला था। शव को इस हालत में देख पाना किसी के भी लिए मुश्किल था।
36
जिला पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने बताया कि सोमवार को लड़की का जला हुआ शव कुमारगंज इलाके में पुलिया के नीचे मिला। शव पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम महबूर मियां, पंकज बुरमान और गौतम बुरमान है। ये तीनों आरोपी लड़की के पड़ोसी थे और आखिरी बार लड़की को इनमें से एक के साथ देखा गया था।
46
दत्ता ने कहा, ‘‘लड़की से बलात्कार हुआ या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही बताया जा सकता है।’’लड़की के भाई ने बताया कि वह रविवार को दोपहर के समय नजदीक की दुकान पर गई थी और लापता हो गई।
56
इससे पहले हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर दिशा के साथ दरिंदगी हुई थी। चार लगों ने बलात्कार के बाद दिशा को जलाकर मार डाला था। पुल के नीचे उसका शव पाया गया था। हालांकि घटना के दो दिन के अंदर ही आरोपी पकड़े गए थे।
66
आंध्र प्रदेश सरकार ने दिशा एक्ट नाम से कानून बनाया है जिसके तहत मात्र 21 दिन के अंदर महिलाओं के खिलाफ सजा दिलवाई जाएगी। इधर दिल्ली में 16 दिसबंर 2012 को हुए निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी का डेथ वारंट जारी हो चुका है। इसी महीने 22 जनवरी को दोषियों को फांसी दी जाएगी।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories