रूद्रपुर, उत्तराखंड. लॉकडाउन के दौरान देश की पुलिस दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है। पहला, कोरोना संक्रमण से बचने लागू किए गए लॉकडाउन का लोग ठीक से पालन करें, इसलिए पुलिस लगातार सड़क पर ड्यूटी कर रही है। दूसरा, ड्यूटी के बीच पुलिस अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रही है। कहीं, लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद कर रही है, तो कहीं, लोगों को भोजन करा रही है। यह तस्वीर उत्तराखंड के रूद्रपुर से सामने आई है। यह कांस्टेबल 46वीं पीएसी(अर्धसैनिक) बल का जवान है। यह जवान पंतनगर में ड्यूटी कर रहा है। इस दौान इससे सड़क किनारे स्कूल चलाना शुरू कर दिया है। इस फोटो में यह जवान एक गरीब भाई-बहन को पढ़ाई करा रहा है।
यह तस्वीर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्वीटर पर शेयर की है। मंत्री ने लिखा कि आर्थिक रूप से कमजोर इन भाई-बहनों को पढ़ाने वाला यह कांस्टेबल हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।
26
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। घर वापसी के दौरान लगेज अधिक होने पर पुलिसवालों ने छात्राओं की हेल्प की।
36
यह तस्वीर लखनऊ की है। इस संकट की घड़ी में पुलिस जिस तरह से अपनी ड्यूटी कर रही है, उसने एक नई मिसाल पेश की है। दूसरी तस्वीर गाजियाबाद की है। सिर पर चिलचिलाती धूप के बावजूद पुलिस का पैर नहीं डिगते।
46
यह तस्वीर श्रीनगर की है। जवानों को देश के ऐसे दुश्मनों से भी जूझना पड़ रहा है। पुलवामा के नजदीक जवानों की गाड़ी पर पथराव करते उपद्रवी।
56
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। महिला पुलिसकर्मी भी अपनी फैमिली की फिक्र भूलकर ड्यूटी कर रही हैं।
66
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। एक मजदूर महिला को गाइड करता पुलिसकर्मी।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.