शिमला (हिमाचल). बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानोट और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहा विवाद कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मामले ने अब पूरी तरह राजनीतिक रूप ले लिया है। मुंबई में एक्ट्रेस का ऑफिस तोड़े जाने के बाद अब हिमाचल की राजधानी शिमला में बने प्रियंका गांधी के घर तोड़ने की मांग उठने लगी है। अब सोशल मीडिया पर कंगना के दफ्तर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहे हैं कि शिमला में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का घर भी अवैध है, इसे भी तोड़ दिया जाना चाहिए। एक यूजर ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी टैग किया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि प्रियंका गांधी ने घर तो बहुत ही शानदार बनाया है, लेकिन मुझे यह नहीं मालूम उन्हें यहां जमीन कैसे मिली है।
26
बता दें कि शिमला में बने प्रियंका गांधी का यह घर करीब साढ़े चार बीघा जमीन पर बना हुआ है। इसका निमार्ण साल 2008 में शुरू हुआ था। 2011 में दो मंजिला बनने के बाद प्रियंका को इसकी डिजाइन पसंद न आने पर इसे तोड़ दिया था।
36
मीडियो सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी अगस्त में यहां आई थीं और उन्होंने अपने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन यहां सेलिब्रेट किया था।
46
शिमला में प्रियंका को मकान बनाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 में नियमों में ढील दी थी। इस सेक्शन के तहत हिमाचल से बाहर रहने वाले लोग जमीन नहीं खरीद सकते हैं। 2007 में इस जमीन की मार्केट वेल्यू करीब एक करोड़ रुपए बीघा थी, जबकि प्रियंका गांधी को मकान बनाने के लिए 4 बीघा जमीन 47 लाख रुपए में दी गई।
56
प्रियंका गांधी का यह घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है। जिसको पहाड़ी शैली में बनाया गया है
66
दो साल पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस घर को देखने के लिए शिमला गए थे।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.