Published : May 19, 2022, 02:59 PM ISTUpdated : Jun 09, 2022, 07:30 AM IST
नई दिल्ली : कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया है। NIA कोर्ट इस मामले में 25 मई को फैसला सुनाएगा। 10 मई को उसने खुद कबूला था कि वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था। यासीन मलिक की तरफ उसकी पत्नी भी भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर में सक्रिय रहती है। वह भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगला करती है। भारत को लगातार बदनाम करने की साजिश भी रचती है। हाल ही में वह तब चर्चा में आई थी जब 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) मूवी को लेकर जहर उगला था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भारत और भारतीय सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही हैं पाकिस्तानी कश्मीर को कभी नहीं छोड़ेंगे। अगर कश्मीर लेने का प्रयास किया गया तो खून की नदियां बहेंगी। जानिए यासीन मलिक की बीवी के बारें में सबकुछ...
यासीन मलिक की पत्नी का नाम मुशाल हुसैन मलिक है। वह देखने में बेहद खूबसूरत है। मुशाल का जन्म पाकिस्तान के कराची में 1986 को हुआ था। मुशाल की स्कूलिंग बीकनहाउस, इस्लामाबाद से हुई। इसके बाद उसने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। साल 2018 में उसे पाकिस्तान में राष्ट्रीय महिला अधिकार पुरस्कार भी मिल चुका है।
28
मुशाल के पाकिस्तानी बड़े-बड़े नेताओं और रसूखदारों से उसके करीबी संबंध हैं। मुशाल के पिता इंटरनेशन लेवल के अर्थशास्त्री थे, जबकि उनकी मां पाकिस्तान मुस्लिम लीग महिला विंग की महासचिव थीं। मां नवाज शरीफ की करीबी हैं। उसका भाई हैदर अली मलिक यूएसए में प्रोफेसर ऐंड नवल ऑफिसर है।
38
मुशाल और यासीन की मुलाकात पहली बार साल 2005 में हुई थी। यासीन कश्मीर के अलगाववादी मूवमेंट के लिए पाकिस्तान (Pakistan) का समर्थन मांगने वहां गया था। उसी दौरान यासीन की स्पीच सुनने के बाद मुशाल उससे काफी प्रभावित हुई। फिर दोनों की मुलाकात होने लगी और यह मुलाकात प्यार में बदल गई।
48
चार साल तक लव अफेयर के बाद यासीन मलिक और पाकिस्तानी कलाकार मुशाल हुसैन ने निकाह कर लिया। 22 फरवरी 2009 को दोनों बंधन में बंध गए। वह यासीन से 20 साल छोटी है। मार्च 2012 में मुशाल और यासीन को एक बेटी हुई। जिसका नाम रजिया सुल्ताना है।
58
मुशाल की पेंटिंग्स में काफी दिलचस्पी है। जब वह छह साल की थी, तभी से पेंटिंग करती है। सेमी न्यूड पेंटिंग बनाने के लिए वह जानी जाती है। कई बार इसको लेकर विवादों में भी रह चुकी है। पीस ऐंड कल्चर ऑर्गनाइजेशन पाकिस्तान की अध्यक्ष भी है।
68
यासीन की वाइफ मुशाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कश्मीर लड़कियों के फोटो लगातार पोस्ट करती है। उसकी फोटो पोस्ट करने के पीछे यह दिखाना मकसद होता है कि भारत में मुसलमानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। फोटो इसी तरह की होती हैं।
78
ट्विटर पर मुशाल काफी एक्टिव रहती है। इस प्लेटफॉर्म पर ही उसके 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ज्यादातर पाकिस्तानी उसे फॉलो करते हैं। मुशाल खुद को कश्मीरी अलगाववादियों का नेता बताती है, कश्मीर की झूठी आवाज उठाती हैं और यासीन की बीवी होने पर गर्व जताती है।
88
यासीन अलगाववादी नेता है। वह जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का अध्यक्ष है। 2017 में टेरर फंडिंग के आरोप में जेल में है। मुशाला अपने पति को निर्दोष बताती है। वह लगातार पति की रिहाई की मांग करती रही है। तीन साल पहले साल 2019 में मुशाला ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक कविता पढ़ी, जिसमें उसने कहा था कि कश्मीर के मुसलमानों पर भारत अत्याचार कर रहा है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.