केदारनाथ की बर्फबारी में फंसे यूपी-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 7 राज्य रहें अलर्ट

केदारनाथ, उत्तराखंड. दिवाली के बाद अचानक मौसम ने यूं करवट ली कि तापमान नीचे जा गिरा। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर कई राज्यों पर दिखाई दे रहा है। रविवार को अचानक बदले मौसम से तापमान गिर गया है। हरियाणा और राजस्थान में ओले गिरे। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में फंस गए। बर्फबारी के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। जैसे ही दोनों मुख्यमंत्री वहां से उड़ान भरने के तैयार हुए, बर्फबारी ने उनके हेलिकाप्टर को नहीं उड़ने दिया। स्कायमेट वेदर की मानें तो सोमवार-मंगलवार को 7 राज्यों दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब, उत्तरी और उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। आगे देखें कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2020 7:20 AM IST

16
केदारनाथ की बर्फबारी में फंसे यूपी-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 7 राज्य रहें अलर्ट

एक सक्रिय पश्चिम विक्षोभ (Western disturbance) उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है। इस सिस्टम का प्रभाव सोमवार से दिखेगा। मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि 15 नवंबर से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। यह तस्वीर केदारनाथ की है, जहां योगी आदित्यनाथ बर्फबारी में फंसे दिख रहे।
 

26

यह तस्वीर केदारनाथ की है, जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बर्फबारी में फंसे दिख रहे।

36

केदारनाथ में बर्फबारी के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

46

यह तस्वीर राजस्थान के जयपुर की है। यहां रविवार को ओले गिरे थे।

56

यह तस्वीर भी जयपुर की है। यहां ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है।

66

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ऐसा हाल हो गया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos