Published : Apr 09, 2020, 07:53 PM ISTUpdated : Apr 09, 2020, 07:57 PM IST
देहरादून (उत्तराखंड). देश में कोरोना वायरस का संकट रोज बढ़ता ही जा रहा है। पीएम मोदी की अपील के बाद से हर कोई अपने स्तर पर इस आपदा से निपटने के लिए मदद कर रहा है। ऐसी ही मिसाल पेश की है उत्तराखंड की एक 60 वर्षीय महिला ने, जिन्होंने अपनी जिंदगीभर की कमाई 10 लाख रुपए का चेक पीएम केयर फंड में दान किया है।
दरअसल, संकट की इस घड़ी में जिस बुजर्ग महिला ने यह मानवता की मिसाल पेश की है, वह उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली हैं। जिनका नाम देवकी देवी भंडारी है। उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में यह धनराशि जमा कराई है। देवकी देवी अब भी एक किराए के मकान में रहती हैं।
26
बता दें कि देवकी देवी के पति हुकुम सिंह भंडारी रेशम विभाग में नौकरी करते थे। कुछ साल पहले उनका निधन हो गया। उनकी कोई संतान नहीं है। वह कहती हैं कि ऐसे पैसे का क्या मतलब जो इंसान के काम ही ना आए। जानकारी के मुताबिक, देवकी जी अक्सर सामाजिक कार्यो में आर्थकि मदद करती रहती हैं। उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को गोद भी लिया है। जिनका वे पढ़ाई का खर्चा उठाती हैं।
36
जानकारी के मुताबिक, देवकी जी अक्सर सामाजिक कार्यो में आर्थकि मदद करती रहती हैं। उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को गोद भी लिया है। जिनका वे पढ़ाई का खर्चा उठाती हैं।
46
पिता आजाद हिंद फौज में सिपाही थे: देवकी देवी ने बताया कि मेरा बचपन ही सपना था कि मैं देश की सेवा करूं। मेरे पिता आजाद हिंद फौज में थे। शादी के बाद पति ने भी समाज सेवा में उनका साथ दिया। यही वजह है कि 60 साल की उम्र में भी समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण देखते ही बनता है।
56
केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने देवकी देवी के काम की ट्वीट करके तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मातृ शक्ति आदरणीया देवकी भण्डारी जी ने पीएम मोदी के आह्वान पर अपने जीवन की सम्पूर्ण संचित जमा पूँजी- 10 लाख रुपये की धन राशि coronavirus से लड़ने के लिये देश सेवा में समर्पित की है। में उनको प्रणाम करता हूं।
66
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- देवकी देवी भण्डारी जी यह राशिदान करके अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। श्रीमती देवकी जी की इस इस सद्भावना के लिए उनका हार्दिक आभार। कोरोना से लड़ने के लिए ऐसा हर एक प्रयास इस जंग को मजबूत करेगा।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.