बेटे के PM बनने के बाद पहली बार PMO पहुंची थीं हीरा बा, मोदी ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर कराई थी सैर

Published : Dec 30, 2022, 11:12 AM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 11:36 AM IST

अहमदाबाद (गुजरात). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा निधन हो गया। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम ने शुक्रवार सुबह तड़के देश को यह जानकारी दी। बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वह मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। हीरा बा पीएम के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती थीं। लेकिन एक बार मां साल 2016 में बेटे नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास पहुंची थीं। इस दौरान पीएम ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर पूरा पीएमओ और गॉर्डन घुमाया था।  

PREV
15
बेटे के PM बनने के बाद पहली बार PMO पहुंची थीं हीरा बा, मोदी ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाकर कराई थी सैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की कमान संभाली थी। और दो साल बाद मई 2016 में पीएम मोदी की मां हीराबेन पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक पीएमओ आवास पहुंची थीं। इसी जानकारी खुद पीएम ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी मां पहली बार 7 आरसीआर आई थीं।

25

बता दें कि पीएम मोदी ने इस दौरान ट्वीट कर मां के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। जहां पीएम मोदी अपनी मां को   व्हीलचेयर से घुमाते नजर आए थे। पीएम ने मां को पूरा पीएमओ घुमाया था। इसके बाद कुछ समय तक पीएम मोदी के साथ रहने के बाद मां हीराबेन गुजरात लौट गई थीं। 

35

पीएम मोदी और उनकी मां की जो तस्वीर सामने आई थीं, तो इस दौरान देश के लोगों ने देखा था कि पीएम का अपनी मां के साथ कितना लगाव है। पीएम मोदी व्हीलचेयर पर मां को बिठाकर अपने आवास का भ्रमण कराने निकले थे। 
 

45

हीरा बा 100 साल की थीं। इसी साल जब मां ने सौ साल पूरे किए थे तो पीएम मोदी मां के 100वें जन्मदिन पर दिल्ली से गुजरात पहुंचे थे। इसके साथ ही मोदी ने 18 जून 2022 को एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें मां हीराबा से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया है।

55

मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा-शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories