नई दिल्ली. देश मे अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू कैंडिडेट हैं तो विपक्ष की तरफ से संयुक्त कांडिडेट के रूप में यशवंत सिंहा मैदान में हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी सांसद और विधायक वोट करते हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचें। आइए फोटो से देखते हैं कौन-कौन से राज्य के सीएम ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोच ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए वोटिंग की। बता दें कि कांग्रेस इस चुनाव में यशवंत सिंहा का समर्थन कर रही है।
27
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी वोटिंग की। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम बने एकनाथ शिदें ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र शिवसेना के विधायक एनडीए कैंडिडेट द्रौपद्री मुर्मू के पक्ष में वोटिंग करेंगे।
37
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी वोटिंग की। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा ने द्रौपद्री मुर्मू को कैडिडेट घोषित किया है।
47
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी विधानसभा पहुंचकर वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है दौपद्री मुर्मू बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेंगे।
57
गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने भी विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला। गुजरात में बीजेपी की सरकार है और सभी विधायकों को एनडीए कैंडिडेट के पक्ष में वोट करने को कहा गया है।
67
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वोटिंग करने के लिए मध्यप्रदेश के विधानसभा भवन पहुंचे। वोट करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज मध्य प्रदेश में हमारे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कर रहे हैं। एक आदिवासी बेटी, भारत की बेटी राष्ट्रपति बनेंगी। इसे लेकर आम लोगों में भी उत्साह है जोकि भारत के लोकतंत्र की विशेषता है।
77
बीजेपी से सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। बता दें कि एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोट आईं थी जिसके बाद वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.