देश की पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ा एक अद्भुत टूरिज्म प्रोजेक्ट

Published : Oct 31, 2020, 11:03 AM ISTUpdated : Oct 31, 2020, 05:20 PM IST

अहमदाबाद, गुजरात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर दुनिया को चौंका दिया। सरदार पटेल की 145वीं जयंती ( Sardar Patel Jayanti) पर उन्होंने शुक्रवार को महज 9 घंटे में केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)के आसपास बनाए गए 16 प्रोजेक्ट लॉन्च किए। इनकी लागत करीब 1000 करोड़ है। ये प्रोजेक्ट टूरिज्म को एक नई दिशा देंगे। शनिवार को मोदी ने पटेल को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शनिवार को मोदी ने केवडिया में देश की पहली सी-प्लेन की शुरुआत भी की। इसके जरिये टूरिस्ट अहमदाबाद से साबरमती रिवर फ्रंट से केवडिया डैम तक का सफर कर सकेंगे। इसकी दूरी 220 किमी है। यह सफर 45 मिनट का होगा। सी-प्लेन सेवा अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट को नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी। 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन मोदी ने सी-प्लेन से साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक यात्रा की थी। सी-प्लेन पानी और जमीन दोनों से उड़ान भर सकता है और लैंड कराया जा सकता है। इसमें एक बार में 19 यात्री सफर कर सकेंगे। इसका किराया 1500 रुपए रखा गया है। देखिए इस प्रोजेक्ट से जुड़ीं कुछ खूबसूरत तस्वीरें...

PREV
113
देश की पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ा एक अद्भुत टूरिज्म प्रोजेक्ट

बता दें कि कोरोनाकाल में मोदी पहली बार गुजरात के दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात को टूरिज्म के नक्शे पर एक अलग दिशा दे दी। शनिवार को उन्होंने देश की पहली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन किया। यह सेवा केवडिया से अहमदबाद तक चलेगी।

213

मोदी ने सी-प्लेन में बैठकर उड़ान भी भरी। यह सी-प्लेन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने आने वाले पर्यटकों के लिए एक अलग तरह का रोमांच होगा।

313

दिलचस्प बात है कि  'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' से जुड़े 21 प्रोजेक्ट में से अब तक 17 पूरे किए जा चुके हैं। (तस्वीर में जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण करते मोदी)

413

केवडिया में बनाया गया चिल्ड्रन नेशनल पार्क।

513

केवडिया में बनाए गए आरोग्य वन का दृश्य।

613

कैक्टस और बटलफ्लाई गार्डन के उद्घाटन पर मोदी।

713

आरोग्य वन में भ्रमण करते मोदी।

813

केवडिया को दुनिया का एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में मोदी ने शुक्रवार को 1000 करोड़ रुपए के 16 प्रोजेक्ट लांच किए। इस मौके पर उन्होंने जंगल सफार की उद्घाटन भी किया।
 

913

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का एक खूबसूरत दृश्य।

1013

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़े टूरिज्म प्रोजेक्ट में जूलॉजिकल पार्क एक खास हिस्सा है।

1113

केवडिया का जूलॉजिकल पार्क देश में एक अलग पहचान बनेगा।

1213

बोटिंग का आनंद लेते मोदी। टूरिस्ट बोट के जरिये स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को करीब से देख पाएंगे।

1313

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास मोदी।

Recommended Stories