Published : Dec 19, 2020, 03:14 PM ISTUpdated : Dec 19, 2020, 03:33 PM IST
यूपी के हाथरस में 22 सितंबर को हुए 19 साल की दलित लड़की के रेप और फिर उसे जिंदा जलाने के मामला एक बार चर्चाओं में है। राजनीतिक हंगामे और सरकारी घटनाक्रम के बाद अब CBI ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पीड़िता के साथ चारों आरोपियों ने गैंग रेप किया था। इसके बाद उसे जलाया गया था। बता दें कि 30 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। दुनियाभर में रेप की घटनाओं को लेकर बहस होती रहती है। हाल में पाकिस्तान ने भी रेप के आरोपियों को कड़ी सजा देने यानी उनको नपुंसक बनाने का कानून पारित किया है। आइए जानते हैं, किन देशों में रेप की क्या सजा है...
इंडोनेशिया की तर्ज पर पाकिस्तान में रेप के आरोपी को नपुसंक बनाने का कानून पारित हो गया है।
(खबर को प्रभावी दिखाने काल्पनिक चित्राें का इस्तेमाल किया गया है)
211
अगर भारत की बात करें..तो यहां 2012 में निर्भया गैंग रेप के आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद कुछ महीने पहले उन्हें फांसी दी गई। भारत में जघन्य रेप और हत्याकांड में अब फांसी दी जाने लगी है। भारत में 2019 में 32 हजार से ज्यादा रेप के मामले दर्ज हुए। हर दिन करीब 88 रेप के मामले दर्ज किए गए। NCRB की रिपोर्ट की मानें तो, सबसे ज्यादा रेप राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 रेप हुए। पिछले 10 वर्षों में रेप की घटनाओं में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
311
अमीरात जैसे देशों में महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कानून हैं।
411
पोलैंड में रेपिस्ट को इतना भयानक सजा मिलती है कि देखने वाले कांप उठते हैं।
511
सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देशों में रेपिस्ट की गर्दन काट दी जाती है।
611
यौन हिंसा से सारी दुनिया जूझ रही है। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देश भी इससे अछूते नहीं है।
711
दुनिया में 36 फीसदी महिलाएं किसी न किसी शारीरिक या यौन हिंसा का शिकार होती हैं।
811
अमेरिका जैसे देश में 12 से 16 साल की 83 प्रतिशत लड़कियों का यौन शोषण किया गया।
911
चीन में आरोपी का डीएनएन पीड़ित से मैच कराया जाता है। अगर मिल गया, तो उसे फांसी चढ़ा दिया जाता है।
1011
इराक में रेपिस्ट को दर्दनाक मौत दी जाती है।
1111
अफगानिस्तान भी अन्य मुस्लिम देशों की तर्ज पर रेपिस्ट को सजा-ए-मौत देता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.