अगर भारत की बात करें..तो यहां 2012 में निर्भया गैंग रेप के आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद कुछ महीने पहले उन्हें फांसी दी गई। भारत में जघन्य रेप और हत्याकांड में अब फांसी दी जाने लगी है। भारत में 2019 में 32 हजार से ज्यादा रेप के मामले दर्ज हुए। हर दिन करीब 88 रेप के मामले दर्ज किए गए। NCRB की रिपोर्ट की मानें तो, सबसे ज्यादा रेप राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 रेप हुए। पिछले 10 वर्षों में रेप की घटनाओं में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।