10 लाशें: लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट होने से तनाव में आए 3 परिवार ने बच्चों की हत्या के बाद किया सुसाइड

Published : Jun 19, 2020, 02:05 PM IST

अहमदबाद/पुणे. लॉकडाउन के चलते काम-धंधा बंद होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों ने अपने बच्चों को मारने के बाद सुसाइड कर लिया। पुणे में कपल ने अपने दो बच्चों को मारने के बाद फांसी लगा ली। वहीं, अहमदाबाद में दो सगे भाइयों ने अपने-अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। पुणे के कपल ने दीवार पर लिखकर एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें आर्थिक तंगी की बात कही गई है। जबकि अहमदाबाद में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। लेकिन यह जरूर सामने आया है कि दोनों भाई आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे। पढ़िए दोनों घटनाओं के बारे में विस्तार से..

PREV
15
10 लाशें: लॉकडाउन में काम-धंधा चौपट होने से तनाव में आए 3 परिवार ने बच्चों की हत्या के बाद किया सुसाइड

नया मामला गुजरात के अहमदाबाद में सामन आया है। तस्वीर में नीचे दिखाई दे रहे 4 बच्चे अहमदाबाद के दो परिवारों के हैं। इनके नाम कीर्ति, मयूर, ध्रुव और सानवी हैं। इन सभी की उम्र 7 से 12 साल की थी। इनके और दोनों पिता के शव शुक्रवार को घर में मिले। ऊपरवाली तस्वीर पुणे की फैमिली की है। इस कपल ने अपने दो मासूमों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। आगे पढ़िए अहमदाबाद में क्या हुआ...

25

यह तस्वीर अहमदाबाद के एक परिवार की है। इस फैमिली के पिता और बेटी ने सुसाइड कर लिया। वहीं, मुखिया के भाई ने भी अपने दो बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। दोनों भाई कपड़े की दुकान पर काम करते थे। माना जा रहा है कि दोनों भाई आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

35

दोनों भाइयों ने 6 महीने पहले ही अहमदाबाद के विंजोल इलाके में फ्लैट खरीदा था। हालांकि अभी शिफ्ट नहीं हुए थे। दोनों अलग-अलग किराये पर रह रहे थे। दोनों भाई घुमाने के बहाने बच्चों को नये फ्लैट पर लेकर आए थे। बच्चों की उम्र 7-12 साल बताई जाती है। उनकी पत्नियां घर पर थीं। आगे पढ़िए पुणे में दो बच्चों की हत्या के बाद फांसी पर झूला कपल..

45

पुणे में एक फैमिली के 4 सदस्यों द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का पता गुरुवार देर रात चला, जब पड़ोसियों को कुछ संदिग्ध लगा और पुलिस को सूचित किया। यह परिवार सुख सागर इलाके में रहता था। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी हैं। आशंका है कि बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद कपल ने आत्महत्या की। शुरुआती जांच में इसे आर्थिक संकट माना जा रहा है। पुलिस को पेंसिल से दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा गया कि पुलिस किसी को परेशान न करे। वे अपनी मर्जी से और परिस्थिति से परेशान होकर जिंदगी खत्म कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण मृतक का काम-धंधा बंद पड़ा हुआ था। पढ़िए आगे इस खबर के बारे में...

55

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान अतुल शिंदे(33), पत्नी जया शिंदे(32) और दो बच्चे ऋग्वेद(6) व अंतरा शिंदे(3) के रूप में हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस गुरुवार देर रात मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी, तो देखा कि चारों बेसुध थे। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (पुलिस को दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट)

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories