Published : Sep 17, 2020, 11:32 AM ISTUpdated : Sep 17, 2020, 11:36 AM IST
भावनगर, गुजरात. यहां के विजयराजनगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर (Murder and Suicide) उड़ा लिया। घटना बुधवार रात की है। मृतक पृथ्वीराज सिंह जडेजा के पिता नरेंद्र सिंह पुलिस विभाग में डीएसपी की पोस्ट से रिटायर्ड हैं। पृथ्वीराज सिंह ने सबसे पहले अपने पालतू कुत्ते को गोली मारी। इसके बाद पत्नी बीनाबा और फिर दोनों बेटियों नदीनीबा (18) और यशस्वीबा (11) को शूट कर दिया। फिर खुद के सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सफिन हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन मृतक ने एक सुसाइड नोट (Suicide note) छोड़ा है। इसमें लिखा है कि वो और उसका परिवार सुसाइड करने जा रहा है। दरवाजा खुला हुआ है। इससे पहले पृथ्वीराज ने अपने दोस्त को कॉल करके इस बारे में बताया था। माना जा रहा है कि पूरे परिवार को इसके बारे में पता था।
पृथ्वीराज सिंह ने अपने एक दोस्त को फोन करके बताया था कि वो और उसका परिवार सुसाइड करने जा रहा है। दोस्त ने उन्हें रोका और तुरंत घर की तरफ भागा। लेकिन इससे पहले कि वो पृथ्वीराज सिंह के घर पहुंचता, सब मर चुके थे।
26
घटना के समय पृथ्वीराज सिंह के पिता नरेंद्र सिंह गांव गए हुए थे। सूचना मिलते ही वे बदहवास होकर घर पहुंचे।
36
पृथ्वीराज सिंह की बड़ी बेटी नदीनीबा शूटिंग चैम्पियन थी। जिस रिवाल्वर से इस मर्डर और सुसाइड को अंजाम दिया गया, उसका लाइसेंस पृथ्वीराज सिंह के नाम पर था।
46
बता दें कि मृतक के पिता नरेंद्र सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका था। वे मूल रूप से कालावाड तहसील के केल मेघडा गांव के रहने वाले हैं।
56
इस मर्डर और सुसाइड की अभी वजह सामने नहीं आई है। संभ्रांत परिवार में हुए इस हादसे से सब शॉक्ड हैं।