साजिश के तहत हनीमून पर दुल्हन को ले गया और फिर दिखा दिया असली रंग!

दार्जिलिंग पर हनीमून गए एक कपल का चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। कपल की 6 महीने पहल ही शादी हुई है। होटल में पति ने पत्नी के साथ जो किया, उसे बयां करते वक्त पत्नी कांप उठती है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 19, 2019 8:51 AM IST / Updated: Jul 19 2019, 04:21 PM IST

15
साजिश के तहत हनीमून पर दुल्हन को ले गया और फिर दिखा दिया असली रंग!
दार्जिलिंग. यहां के एक होटल का शॉकिंग CCTV फुटेज सामने आया है। हनीमून पर एक पति ने होटल में ही पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि वो साजिश के तहत उसे हनीमून पर लाया था। वहां वो हैवानियत पर उतर आया। उसने प्यार की जगह वहीं पर पत्नी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसने पत्नी को जबरन शराबी पिलाने की कोशिश की। जब उसने विरोध जताया, तो कांच का टुकड़ा मुंह में ठूंस दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
25
अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के बनिया पाड़ा की रहने वाली पीड़िता की शादी 6 महीने पहले एटा निवासी ऋषभ के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही महिला को परेशान किया जाना लगा। पीड़िता की मानें, तो उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी। विरोध करने पर पति बेइंतहा पीटता था। शराब की बोतल और गिलास तोड़कर कांच के टुकड़े मुंह में डालकर घायल कर देता था।
35
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी ससुराल में महिला और पुरुष सभी लोग शराब का सेवन करते हैं। ऋषभ क्रिकेट का सट्टा लगाने का भी आदी है। वो शादी से पहले 45 लाख रुपये सट्टे में हार चुका था। ऋषभ पीड़िता पर अपने घर से पैसे लाने का दबाव बनाता था। ऋषभ पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना चाहता था। इसी साजिश तहत वो अपनी बहन और बहनोई के साथ उसे हनीमून के बहाने दार्जिलिंग ले गया। वहां होटल के कमरे में पहले तो उसे जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया गया, जब पीड़ितों के द्वारा इसका विरोध किया गया तो ऋषभ और उसकी बहन ने शराब का भरा हुआ कांच का गिलास उसके मुंह पर मार दिया।
45
यह सारा घटना क्रम वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। उसके बाद लड़की ने अलीगढ़ पहुंच कर सारा घटनाक्रम अपने मां और पापा को बताया। इसके बाद पिता की तरफ से थाना देहली गेट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। (जैसा कि पीड़ित ने शिकायत में बताया)
55
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos