लिव इन में रहते हुए प्रेमिका मां बनना चाहती थी, जब ऐसा नहीं हुआ..तो उसने उठाया यह कदम

दिल्ली. लिव इन में रहने वाली एक महिला मां बनना चाहती थी। लेकिन जब वो मां नहीं बन सकी, तो उसने एक भिखारिन के 2 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी महिला ने एक शख्स से यह बच्चा 10 हजार रुपए में खरीद लिया था। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले बच्चा उठाने वाले एक युवक को पकड़ा। बाद में महिला भी दबोच ली गई। मामला नार्थ दिल्ली के कोतवाली इलाके का है। डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि 26 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। वो भीख मांगकर अपना परिवार चलाती है। उसने बताया कि एक शख्स 25 नवंबर को उसे बातों में उलझाकर उसका 2 साल का बेटा उठा ले गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को हरिद्वार से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शुभम कश्यप उर्फ प्रीत के रूप में हुई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2020 4:40 AM IST

19
लिव इन में रहते हुए प्रेमिका मां बनना चाहती थी, जब ऐसा नहीं हुआ..तो उसने उठाया यह कदम

जब पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की, तो उसने एक महिला को बच्चा बेचना बताया। इसके बाद पुलिस ने पटेल नगर एरिया से महिला को पकड़ लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। वो मां बनना चाहती थी। लेकिन जब बच्चा नहीं हुआ, तो उसने यह साजिश रची। आगे पढ़ें-CCTV में कैप्चर होने के बाद डरकर चोरी की नवजात बच्ची को थाना परिसर में छोड़ गई स्कूटरवाली फर्जी नर्स

29

इंदौर, मध्य प्रदेश. महाराजा यशवंत राव होलकर अस्पताल (MYH) से 15 नवंबर(रविवार) को चोरी हुई एक दिन की नवजात बच्ची 5 दिन बाद थाना परिसर में पड़ी मिल गई, लेकिन अब तक उसे उठाने वाली फर्जी नर्स का पता नहीं चल पाया है। इसी बीच हॉस्पिटल में मां अपनी बच्ची को एकटक निहारती रही। महिला ने बताया कि उसने कसम खाई थी कि जब तक उसकी बच्ची नहीं मिल जाती, वो दीपावली नहीं मनाएगी। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। आरोपी महिला नर्स के भेष में बच्ची को चेकअप के बहाने अपने साथ ले गई थी।  (अस्पताल में बच्ची को देखती उसकी मां) आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

39

आरोपी महिला बच्ची की नानी के साथ उसका चेकअप कराने के बहाने निकली थी। फिर झांसा देकर गायब हो गई थी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

49

बच्ची की नानी राजूबाई ने बताया कि आरोप नर्स के भेष में आई थी। उसने मास्क लगा रखा था। करीब 30 साल की महिला ने कहा कि बच्ची की धड़कन तेज चल रही है। उसे डॉक्टर को दिखाकर आना होगा। इसके बाद उसने बच्ची को अपनी गोद में लिया और राजूबाई को साथ में लेकर निकली। इसके बाद उसने राजूबाई को पर्ची बनवाने भेजा और फिर गायब हो गई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

59

आरोपी इतनी शातिर थी कि किसी को शक नही हो, इसलिए उसने बाकी नवजातों को भी एक-एक करके चेक किया। आरोपी बच्ची को कमर से दुपट्टे से बांधकर एक्टिव चलाकर ले गई। (बच्ची की मां रानी और पिता लोकेश) आगे पढ़ें ऐसी ही एक अन्य घटना...

69

इंदौर, मध्य प्रदेश. महिला थाना पुलिस ने सितंबर में नवजात बच्चों को गायब करके उन्हें बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। ईवा वेलफेयर सोसायटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करके पुलिस ने 10 दिन की बच्ची को बेचने निकले एक कपल को पकड़ा था। ये बच्ची का सौदा 1.20 लाख रुपए में करना चाहते थे। दोनों आरोपी मेडिकल स्टाफ हैं। (पुलिसकर्मी स्वाती पाठक की गोद में बच्ची) आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

79

एनजीओ ईवा वेलफेयर सोसायटी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत की थी कि एक कपल नवजात को बेचने घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और खरीददार बनकर आरोपियों को दबोच लिया था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

89

यह है आरोपी बबूल उर्फ तेजकरण पुत्र हेमराज ठक्कर। ये नंदा नगर में रहता है। आरोपी पेश से मेडिकल स्टाफ है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

99

यह है नंदा नगर की ही रहने वाली शिल्पा पत्नी मनीष तेलंग। यह भी मेडिकल स्टाफ से जुड़ी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos