नई दिल्ली. अपनी शादी में रोड़ा बन रहे गर्लफ्रेंड के पिता की हत्या करके गायब हुए प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार का है। 25 वर्षीय आरोपी ने किचन के चाकू और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर जान ले ली थी। सोमवार को आरोपी पकड़ में आ गया। पुलिस को 50 वर्षीय बिजेंदर सिंह की खून से लथपथ लाश उनके घर से मिली थी। हत्या का आरोपी सूरज पालम मेट्रो स्टेशन पर हाउस कीपर की जॉब करता है। हत्या के बाद वो दिल्ली से भागने की फिराक में था। लेकिन उसे शाह ऑडिटोरियम से गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक ने मोरादाबाद के एक दम्पती से लड़की को गोद लिया था। 24 वर्षीय लड़की भी सूरज से प्यार करती है। लेकिन बिजेंदर सिंह को सूरज पसंद नहीं था। लड़की ने जब इसका विरोध किया, तो बिजेंदर सिंह बेटी को उसके असली माता-पिता के पास छोड़ आए थे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...