बेटे ने मां के फोन को कर रखा था हैक..और फिर पढ़ता था मां की अपने दोस्तों से अश्लील चैट

वापी, गुजरात. अपराध की ये कहानियां, आपको ALERT करती हैं! भावनाओं में बहकर अकसर लोग ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो जिंदगी खराब कर देते हैं या मौत का कारण बन जाते हैं। ये घटनाएं पिछले कुछ महीनों में घटीं। लेकिन ऐसी घटनाएं..अकसर सामने आती रहती हैं। चौंकाने वाले इन अपराधों को पढ़िए और सतर्क रहिए। यह डबल मर्डर गुजरात के वलसाड जिले के वापी में 11 जनवरी की रात 8.45 बजे हुआ था। इस हत्या की सुपारी इनमें से एक महिला के बेटे ने ही दी थी। बेटा अपनी मां के चरित्र को लेकर खफा था। उसका आरोप था कि मां के एक से ज्यादा बायफ्रेंड थे। बेटे ने मां को सोशल मीडिया पर अश्लील चैट करते भी देख लिया था। इसी से नाराज होकर उसने मां की हत्या के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। मां की सहेली गलती से मारी गई। वो उस दिन आरोपी की मां से मिलने आई थी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2020 5:08 AM IST

16
बेटे ने मां के फोन को कर रखा था हैक..और फिर पढ़ता था मां की अपने दोस्तों से अश्लील चैट
प्रॉपर्टी दान करने वाली थी मां: घटना चाणोद कॉलोनी में हुई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल महिला के बेटे सहित दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी बेटा इस बात से भी परेशान था कि उसकी मां प्रॉपर्टी दान करने वाली थी। आरोपी बेटे बिपिन ने अपने कुंदन गिरी के जरिये यह डबल मर्डर कराया था। कुंदन ने इसके लिए बिहार से एक शॉर्प शूटर बुलाया था।
26
वलसाड के एसपी सुनील जोशी ने बताया था कि 51 वर्षीय रेखा बेन पत्नी ब्रह्मदेव मेहता और पुलगाम जवाहर नगर वर्धा से आई 47 वर्षीय सहेली अनीता उर्फ दुर्गा शेखर खडसे घटनावाले दिन घर पर टीवी देख रहे थे। उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना रेखा के बेटे बिपिन उर्फ गुड्डू ने ही पुलिस को दी थी। शूटरों ने बिपिन ने 1 लाख रुपए एडवांस लिया था। शूटरों ने हत्याकांड से एक दिन पहले ही चणोद कॉलोनी के एक गैरेज से 12500 रुपए में बाइक खरीदी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने मां का मोबाइल हैक कर लिया था। इससे उसे अपनी मां के चरित्र के बारे में पता चला था। (आगे पढ़िए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पूर्व विधायक ने कैसे अपनी प्रेमिका और उसकी बच्ची को मौत के घाट उतारा..)
36
प्यार में पॉलिटिक्स: रायगढ़ में 7 मई, 20016 को मिली मां-बेटी की लाश से कुछ दिनों पहले पर्दा उठा है। यह डबल मर्डर ओडिशा के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय ने कराया था। आरोपी महिला से प्यार करता था, लेकिन पॉलिटिक्स में करियर बर्बाद न हो जाए, इसलिए मां-बेटी दोनों को मरवा दिया। इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना राजनीतिक करियर बचाने के चक्कर में मां-बेटी को मरवा दिया था। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रहते आ रहे थे। जब महिला ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वो डर गया। उसे अपना राजनीतिक करियर याद आने लगा। (आगे पढ़िए..इसी कहानी का शेष भाग..)
46
शादी के बहाने बुलाया और मरवा दिया: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कल्पना दास वकील थी। वो शादी के साथ जायदाद में भी हिस्सा मांगने लगी थी। आरोपी ने कल्पना को अर्दना स्थित साईं मंदिर में शादी के बहाने बुलाया था। वहां पहुंचने पर मां-बेटी के सिर पर लोहे के रॉड से वार करके जान ले ली। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए लाशों के सिर पत्थर से कुचल दिए। इस हत्याकांड में साय का ड्राइवर बर्मन टेप्पो भी शामिल था। उल्लेखनीय है कि पुलिस को 7 मई 2016 को चक्रधर नगर क्षेत्र के संबलपुरी में दोनों की लाश मिली थीं। आरोपी ने कल्पना की बेटी बबली का एक स्कूल में दाखिला कराया था। इसमें उसने खुद को पिता बताया था। हत्या के एक दिन पहले दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी और कल्पना दिल्ली, गोवा सहित कई जगहों पर घूमने भी गए थे। मोबाइल से यहां के फोटोज मिले हैं। (आगे पढ़िए..इसी कहानी का शेष भाग..)
56
कल्पना के पूर्व पति सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि उसने कभी दूसरी शादी नहीं की। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे इकट्ठा करके रखे थे। लेकिन उसे क्या मालूम था कि कल्पना किसी के प्यार में पड़कर अपनी और बेटी दोनों की जिंदगी गवां देगी। मां-बेटी की लाशें जब मिलीं, तो वे इतनी खराब हो चुकी थीं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराना पड़ा था। सुनील और कल्पना ने नवंबर 2000 में लव मैरिज की थी। हालांकि मनमुटाव के चलते 4 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। सुनील को 2006 में कल्पना और विधायक के बीच प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी। एक बार उसने अपनी बेटी से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी ने नहीं मिलने दिया। (आगे पढ़िए...छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कैसे भाई ने अपने भाई की प्रेमिका को मौत के घाट उतारा...)
66
यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर का है। घटना नवंबर, 2019 में डीहपारा नवागढ़ में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 35 साल की सुनीता कुशवाह का डीहपारा नवागढ़ के रहने वाले जमीर खान के संग लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी अनवर खान (38) जमीर का बड़ा भाई है। जांच में सामने आया है कि जमीर शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था। इसके बाद युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। जमीर शादी की बात टालता रहा। युवती ने इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जमीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। हालांकि दोनों के बीच समझौता होने से जमीर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। जमीर ने वादा किया था कि वो सुनीता से शादी कर लेगा। लेकिन अचानक जमीर घर से गायब हो गया। युवती ने जब पड़ताल की, तो मालूम चला कि जमीर ने निकाह कर लिया है। घटनावाले दिन सुनीता बिलासपुर से नवागढ़ पहुंची थी। वो सीधे जमीर के घर पहुंची और बाहर हंगामा करने लगी। यह देखकर जमीर का भाई अनवर भड़क उठा। उसने सुनीता के सिर में भारी पत्थर दे मारा। जब सुनीता की मौत हो गई, तो उसने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। जमीर फरार है। मृतका मूलत: सूरजपुर की रहने वाली थी। (फोटो: आरोपी अनवर और मृतका सुनीता)
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos