Published : Sep 14, 2020, 08:06 PM ISTUpdated : Sep 14, 2020, 08:42 PM IST
दिल्ली. सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के सम्मान में 15 सितंबर को देश में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। उनका जन्म इसी तारीख को सन् 1860 में मैसूर के मुदेनाहल्ली गांव में हुआ था। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं देश के उन मुख्यमंत्रियों के बारे में जिन्होंने इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है। इनमें से कुछ ने तो सरकारी नौकरी तक की, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और देखते ही देखते पॉलिटिक्स में शिखर तक पहुंच गए। आइए जानते इन सीएम और नेताओं के बारे में जो कभी इंजिनियरिंग स्टूडेंट थे...
अरविंद केजरीवाल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति में आने से पहले इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने 1989 में आईआईटी खडग़पुर से मैकेनिकल में इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है।
26
नीतिश कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में काम भी किया। हालांकि, बाद में नौकरी छोड़कर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए।
36
दिग्विजय सिंह: लगातार 10 साल तक दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह भी इंजीनियर स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने एसजीएसआईटीएस, इंदौर से मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।
46
मनोहर पर्रिकर: इंजिनियरिंग की पढ़ाई में सबसे पहले नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर पर्रिकर का आता है। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे, पर्रिकर मुंबई आईआईटी से बीटेक किया था। वह देश के पहले मुख्यमंत्री थे जो आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद इस कुर्सी तक पहुंचे।
56
जयराम रमेश : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अर्थशास्त्री जयराम रमेश भी आईआईटी बॉम्बे के छात्र रह चुके हैं। राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने आईआईटी बॉम्बे से 1975 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की परीक्षा पास की है।
66
जयंत सिन्हा: पूर्व केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री और राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके राज्यसभा सांसद जयंत सिन्हा आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से मास्टर ऑफ साइंस इन एनर्जी मैनेजमेंट एंड पॉलिसी की पढ़ाई की है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.