कौन है यह पहाड़ी लड़की, जिसको फॉलो करते हैं 11 लाख लोग, मिनटों में कई हो जाते हैं इसके दीवाने

दिल्ली. सोशल मीडिया के युग में हर कोई रातोंरात स्टार बनना चाहता है। कब किसकी किस्मत चमक जाए यह कोई नहीं कह सकता। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लोग TikTok गर्ल के नाम से जानते हैं। यह लड़की टिकटॉक पर किसी सेलिब्रिटीज से कम नहीं है। उसने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। आलम यह कि इस गर्ल को टिक टॉक पर 11 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2020 12:08 PM IST / Updated: Mar 07 2020, 06:56 PM IST

110
कौन है यह पहाड़ी लड़की, जिसको फॉलो करते हैं 11 लाख लोग, मिनटों में कई हो जाते हैं इसके दीवाने
दरअसल, हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं वह एक पहाड़ी लड़की है। जिसका नाम भावना चुफाल है, जो मूल रूप से पिथौरागढ़ के थल के नापड़ गांव की रहने वाली है। भावना दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है।
210
बता दें, भावना करीब एक साल पहले TikTok पर वीडियो बनाकर अपलोड करने का आइडिया आया। इस तरह वो खुद के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगीं। वह अपने वीडियो को इस तरह बनाती हैं कि लोग यकीन नहीं कर पाते कि वह लड़की हैं या लड़का।
310
भावना पहाड़ी गानों पर वीडियो बनाती हैं। उनकी स्टाइल और वेशभूषा एकदम पहाड़ी होती है। वह अलग-अलग इवेंट पर वीडियो बनाकर अपलोड करती हैं।
410
भावना TikTok पर कई लैंग्वेज में वीडियो बनाकर अपलोड कर चुकी हैं। वह नेपाली, मराठी, बिहारी और हिमाचली भाषा में भी टिक-टॉक वीडियो बनाए हैं।
510
भावना के वीडियो को टिक-टॉक पर 11 लाख लोग फॉलो करते हैं।
610
वर्तमान में भावना दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए एक प्रोग्राम में तीसरा पुरस्कार मिला था।
710
भावना के पिता का नाम गोविंद सिंह चुफाल है जो एक दिल्ली की निजी कंपनी में जॉब करते हैं और वहीं मां गंगा देवी हैं जो एक गृहिणी हैं।
810
भावना के एक ब्वॉय लुक वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसे अभी तक टिक-टॉक पर 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जिसे 24 लाख लोगों ने हार्ट्स भी दिया है।
910
आलम यह है कि भावाना के पहाड़ी वाले वीडियो आते ही उनके फॉलोअर्स में भी उन्हीं की तरह वीडियो बनाने लगते हैं।
1010
बता दें, भावना अब तक हजारों पहाड़ी वीडियो बना चुकी हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos