Published : Dec 01, 2020, 05:50 PM ISTUpdated : Dec 01, 2020, 05:58 PM IST
गुजरात। एक अनोखी शादी हुई है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इनमें दूल्हे की 13 साल अधिक बताई जा रही है, जबकि उसकी महज 3 फीट है, वहीं, सात फेरे लेने वाली दुल्हन की लंबाई 5.5 फीट है। आज हम आपको इस अनोखी शादी के बारे में बता रहे हैं।
सात फेरे लेने वाली दुल्हन शांता मकवाणा, सत्यम सेवा युवक मंडल के गर्ल्स हॉस्टल में बचपन से रहती हैं।
25
शांता नेत्रहीन है। बताते हैं कि उसे जन्म से ही दिखाई नहीं देता। लेकिन, बीएड तक की पढ़ाई की हैं।
35
29 साल की शांता के नेत्रहीन होने के कारण कोई शादी करने को तैयार नहीं था। इसकी जानकारी होने पर जाम जोधपुर तहसील के रहने वाले सरकारी टीचर रमेश भाई डांगर ने उससे शादी की इच्छा जताई थी।
45
सत्यम सेवा युवक मंडल ने शांता से रमेश भाई डांगर के बारे में बताया। साथ ही दोनों की मुलाकात कराई। इस दौरान शांता के हां करने के बाद दोनों की शादी तय हुई थी।
55
जूनागढ़ में यह अनोखी शादी सोमवार को हुई। 5.5 फीट की लड़की ने तीन फीट कद वाले लड़के के साथ सात फेरे लिए। जिन्हें लोगों ने आशीर्वाद भी दिया, साथ ही उनकी तस्वीर भी अपने साथ खींचवाए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.