एक महिला को TIK TOK का ऐसा भूत सवार हुआ कि टोका-टॉकी करने पर वो नाराज हो उठी। फिर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। चौंकाने वाली यह घटना तमिलनाडु के अरियालुर जिले की है। मृतका के 4 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है।
अरियालुर. यहां रहने वाली 24 साल की अनीता TIK TOK की मानों एडिक्ट हो गई थी। दिन-रात वो TIK TOK पर ही वीडिया बनाती रहती थी। एक दिन पति ने उसे डांट दिया। अनीता को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका के पति पलानीवेल(29) ने बताया कि उनके 4 साल की बेटी और 2 साल का एक बेटा है। पलानीवेल कृषि से जुड़ा बिजनेस करते हैं। वे कुछ साल से सिंगापुर में हैं। उन्होंने बताया कि अनीता परिवार पर ध्यान देने के बजाय दिनभर TIK TOK पर वीडियो बनाती रहती थी।
23
हैरानी की बात यह है कि अनीता ने सुसाइड से पहले भी वीडियो बनाया। अनीता ने अपनी मौत के बाद दोनों बच्चों का ध्यान रखने की बात कही। अनीता को TIK TOK के बारे में उसकी एक दोस्त से पता चला था। इसके बाद तो अनीता को जैसे TIK TOK की लत लग गई।
33
अनीता की आदत से उसके परिजन भी परेशान रहने लगे थे। अनीता मोबाइल में इतनी खोई रहती थी कि उसे आसपास क्या घट रहा, उसका भी पता नहीं चलता था। एक दिन पास में बैठी बच्ची गिरकर घायल हो गई, लेकिन अनीता को पता तक नहीं चला। इसी बात की जानकारी होने पर पति ने अनीता को डांट दिया था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.