रात को अचानक उठी 'सिरफिरी' पत्नी और मछली काटने के चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर फिर से सो गई

Published : Aug 17, 2020, 01:40 PM ISTUpdated : Aug 17, 2020, 01:42 PM IST

हावड़ा, पश्चिम बंगाल. मानसिक बीमार पत्नी के साथ एक ही बिस्तर पर सोने का नतीजा 45 साल के एक शख्स को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। शनिवार रात महिला ने मछली काटने के चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट उड़ा दिया। यही नहीं, इससे पहले उसने पति के सिर पर भी चाकू से दनादन वार किए। महिला ने पति की लाश को अच्छे से कंबल से ओढ़ाया और फिर सो गई। अगले दिन सुबह उठकर वो अपने बेटों से बोली कि वो बेडरूम में जाकर देखें कि उसकी मां ने क्या किया है? दम्पती के दो बेटे हैं। जब वे बेडरूम में पहुंचे और कंबल हटाया..तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कपल के बीच मनमुटाव की जानकारी भी मिली है।

PREV
17
रात को अचानक उठी 'सिरफिरी' पत्नी और मछली काटने के चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर फिर से सो गई

दिल दहलाने वाली यह घटना हावड़ा जिले के मालिपुकुर में जुजार्शा गांव में हुई। 45 साल का मोसिन मलिक यहां आरोपी पत्नी मानिरा और दो बेटों के साथ रहता था।

27

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दम्पती के बीच किसी को बात लेकर झगड़ा हुआ था। आशंका है कि महिला ने इसी का बदला लिया।
 

37

पुलिस की जांच में यह बात भी पता चली कि महिला की मानसिक हालत लंबे समय से ठीक नहीं थी।
 

47

महिला अकसर अपने पति पर हावी हो जाती थी। हालांकि उसके बेटे बीचबचाव कर देते थे।

57

आशंका है कि महिला ने इस घटना को अंजाम पति के सोने के बाद दिया। इसी वजह से किसी ने कोई चीख-पुकार नहीं सुनी।
 

67

पति को मौत के घाट उतारने के बावजूद पत्नी के चेहरे पर कोई सिकन नजर नहीं आई।

77

रात को सोते वक्त पत्नी ने पति को इसका आभास भी नहीं होने दिया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।

Recommended Stories