चंडीगढ़: कोरोना संक्रमण को रोकने देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान जरूरी काम को छोड़कर किसी को भी घर से निकलने की मनाही है। इस दौरान कई गांववालों ने पूरे गांव को क्वारंटाइन कर दिया है। ऐसी तस्वीरें देशभर से सामने आ रही हैं। इस अच्छी पहल के कारण गांवों में कोरोना संक्रमण प्रवेश नहीं कर पाया है। यह पहली तस्वीर पंजाब के मुक्तसर साहिब के अकालगढ़ गांव की है। यहां लोगों ने गांव जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। यहां गांव के लोगों को बाहर जाने और बाहर के लोगों को अंदर आने से रोक दिया गया है।
कोरोना संक्रमण को रोकने अकालगढ़ सहित तमाम गांवों में मुनादी करा दी गई है कि कोई भी अपने रिश्तेदारों को गांव में न आने दे। इसके साथ ही कोई भी गांव से बाहर नहीं जाए, जब तक कि सरकार अगला आदेश नहीं दे देती। (आगे देखें पंजाब की कुछ तस्वीरें, जिनमें स्वयंसेवी संगठन लोगों की मदद करने आगे आए हैं)
25
पंजाब में कई जगह लंगर चल रहे हैं। यहां गरीबों के लिए भोजन के पैकेट बनाकर बांटे जा रहे हैं।
35
लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूरों को भूखे पेट न सोना पड़े, इसलिए स्वयंसेवक उन्हें खाने के पैकेट दे रहे हैं।
45
यह तस्वीर भले पंजाब की है, लेकिन गरीबों के भोजन के लिए देशभर में सुविधा-सम्पन्न लोग आगे आए हैं।
55
लगभग सभी राजनीतिक दलों ने भी लोगों की हेल्प के लिए मुहिम चला रखी है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।