लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो निहंग सिख ने तलवार से काटा ASI का हाथ, गुरुद्वारे में छिपे 7 आरोपी अरेस्ट

Published : Apr 12, 2020, 12:26 PM ISTUpdated : Apr 12, 2020, 12:51 PM IST

पटियाला. पंजाब में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर निहंगों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई का हाथ कटकर अलग है गया। वहीं पांच से जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गए। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बाद में कमांडो टीम ने गुरुद्वारे से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जाती है। जहां निहंग सिखों ने पुलिस पर तलवार से हमला बोला दिया था। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

PREV
16
लॉकडाउन तोड़ने से रोका तो निहंग सिख ने तलवार से काटा ASI का हाथ, गुरुद्वारे में छिपे 7 आरोपी अरेस्ट
इस हमले में थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वहीं हमले में हाथ कटे एसआई हरजीत सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जहां उनकी सर्जरी होनी है। घटना स्थल पर एडीजी कमान संभाले हुए हैं। निहंगों को सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। गुरुद्वारे के अंदर से गोलीबारी हो रही है।
26
जानकारी के मुताबिक, निहंग सिंह सन्नौर सब्जी मंडी में खरीददारी के लिए जा रहे थे। इस दौरान पुलिसवालों ने उनको कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इसी बात पर लिस और निहंग सिंहों के बीच कहासुनी होने लगी। सिख बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बस कुछ देर बाद सिखों ने सिपाहियों पर तलवार से हमला बोल दिया।
36
हमले में चार पुलिसकर्मयों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
46
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इस बारे में ट्वीट करते हुए बताया, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
56
सिविल अस्पताल में घायल पुलिस जवान
66
निहंगों के हमले के बाद पटियाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है।

Recommended Stories