दूल्हे को सड़क पर बेसुध पड़ा देखकर रो पड़ी दुल्हन, बोली-'इन्हें जल्दी हॉस्पिटल पहुंचा दो'

होशियारपुर, पंजाब. लोग दुल्हन के घर आने का इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन के चलते तामझाम तो नहीं था और न ही गाना-बजाना हो रहा था, लेकिन सब खुश थे। अचानक खबर मिली कि दुल्हन को ब्याहकर लौट रही कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई है, तो खुशियों के माहौल में लोगों की रुलाई छूट पड़ी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा होशियारपुर जिले के माहिलपुर में गुरुवार शाम को हुआ। हादसे में दूल्हे की हालत गंभीर बताई जाती है। हादसा किसकी गलती से हुआ, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। अपने दूल्हे की हालत को देखकर दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वो अपना दर्द तक भूल गई।

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 11:07 AM IST

15
दूल्हे को सड़क पर बेसुध पड़ा देखकर रो पड़ी दुल्हन, बोली-'इन्हें जल्दी हॉस्पिटल पहुंचा दो'

दूल्हा विनोद कुमार गुरुदासपुर जिले के कादियां का रहने वाला है। वो 2-3 लोगों को लेकर शादी करने नंगल के पास सनौली गांव गया था। वहां से वो घर लौट रहा था, तभी माहिलपुर के पास उसकी इनोवा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

25

ट्रक ड्राइवर गुरचरन सिंह ने बताया कि वो आलू लेकर हरियाणा के शाहाबाद जा रहा था। हादसा किसकी गलती से हुआ..पुलिस पता कर रही है। घायलों को माहिलपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

35

दूल्हे की हालत गंभीर देखकर उसे होशियारपुर के सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। अपने दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन रीतू खुद का दर्द भूल गई। सड़क पर घायल पड़े दूल्हे को देखकर वो बार-बार कहती रही कि उन्हें कोई जल्दी हॉस्पिटल पहुंचा दे।

45

घायलों में दूल्हे की मां सत्यादेवी और जीजा गगनदीप सिंह शामिल है। हादसे की जानकारी लगते ही सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए थे।

55


लॉकडाउन के चलते सड़कें सूनी थीं, लेकिन हादसा देखकर कुछ लोग मदद को घरों से निकल आए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos