कोरोना से देश में चौथी मौत!पूरे गांव को किया सील, डॉक्टरों ने किया अंतिम संस्कार,नहीं पहुंचे घरवाले

Published : Mar 19, 2020, 07:06 PM ISTUpdated : Mar 19, 2020, 07:20 PM IST

जालांधर (पंजाब). कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहै है। भरात में इससे चौथी मौत गुरुवार के दिन पंजाब में हुई। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग  कुछ दिन पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। उसके मरने की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने की है। पुलिस ने मृतक की पहचान  70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह के रूप में की। बलदेव नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे। बांगा सिविल अस्पताल की एसएमओ कविता शर्मा ने बताया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी।   

PREV
17
कोरोना से देश में चौथी मौत!पूरे गांव को किया सील, डॉक्टरों ने किया अंतिम संस्कार,नहीं पहुंचे घरवाले
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बलदेव सिंह की 11 मार्च को कोरोना वायरस की जांच की गई थी। लेकिन उस दौरान वह कोरोना संक्रमित नहीं मिला था। फिर उसके परिजन उसे 18 मार्च को अस्पताल लेकर आए थे। जहा उसकी भर्ती करने के कुछ देर बाद मौत हो गई। पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने बताया कि बाद में जब उसकी जांच की गई तो वह संक्रमित पाया गया।
27
मृतक बलदेव सिंह का अंतिम संस्कार डॉक्टरों की चार लोगों की एक टीम की ओर से किया गया। बता दें कि बजुर्ग के घरवालों को पहले ही जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।
37
पंजाब सरकार के आदेश के बाद बलदेव के पठलावा गांव को सील कर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। वहीं ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह अपने घर से बाहर ना निकलें। वहीं पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने उन जगहों की जांच शुरू कर दी हैं। जहां मृतक विदेश से आने के बाद गया था।
47
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 174 हो गई हैं। वहीं महाराष्ट्र में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 2, दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14 ,केरल में 27, पंजाब में 2, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में एक, तेलंगाना में 13, जम्मू-कश्मीर में 1, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 17, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में एक और पश्चिम बंगाल में एक केस सामने आए हैं।
57
बता दें कि अभी तक भारत में इस बुजुर्ग को मिलाकर चार लोगों की मौत हो चुकी है। पहली 12 मार्च को कर्नाटक में 76 साल के बुजुर्ग की तो वहीं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 65 साल की महिला ने 13 मार्च को दम तोड़ दिया था। वही तीसरी मौत मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की हुई थी।
67
जानकारी के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से मरने वाले चारों मृतकों में एक बात कॉमन थी कि चारों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर (बीपी) और हाइपरटेंशन व दिल की दिक्कत थी। इसके अलावा कोरोना से जिनकी भी मौत होई है उन सभी की उम्र 60 के पार थी।
77
बलदेव सिंह गांववालों ने बताया- बलदेव पिछले एक माह से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। सात फरवरी को बंगा में ही उसकी बेटी की शादी थी। बेटी की विदाई के बादी ही उसकी पत्‍‌नी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। पत्‍‌नी की मौत के बाद बलदेव सिंह पूरी तरह टूट गया था व उदास रहने लगा था।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories