जिस छत के नीचे खुद को महफूज समझ रहा था यह परिवार...वो बेमौसम बारिश भी नहीं झेल सकी और लील गई सबको

Published : Mar 06, 2020, 01:58 PM IST

अमृतसर, पंजाब. जिस छत को यह परिवार अपनी फैमिली के लिए पूरी तरह सुरक्षित समझता था, वही छत..सबकी जान ले लेगी..शायद उन्हें अंदाजा नहीं था। बेमौसम बारिश की मार तक नहीं झेल सकी इस परिवार की छत। गुरुवार देर रात बारिश होने पर छत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में पूरा परिवार मलबे में दम गया। उनकी बच्ची का ही समय पर रेस्क्यू हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी। लेकिन कपल और उनके 6 महीने के जुड़वां बेटे हादसे से नहीं बच सके और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे ने इसी तरह के दूसरे मकानों में रहने वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपने मकानों में रहें या कोई दूसरी जगह देखें। दरअसल, यहां कई ऐसे मकान हैं, जिनकी दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। लेकिन गरीबी के चलते लोग एक मजबूत घर नहीं बनवा सकते।   

PREV
15
जिस छत के नीचे खुद को महफूज समझ रहा था यह परिवार...वो बेमौसम बारिश भी नहीं झेल सकी और लील गई सबको
हादसा गुरुवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार बना परिवार और दूसरे पड़ोसी सो रहे थे। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले। देखा कि मकान की छत गिरी पड़ी थी।
25
हादसा देखकर लोगों ने पूरे मोहल्ले को जगाया और रेस्क्यू शुरू किया। लोगों ने एकजुट होकर मलबा हटाया..तो एक बच्ची की सांसें चलते देखीं। उसे फौरन निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उसकी हालत ठीक है।
35
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू में जुट गई। शुक्रवार को भी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की।
45
शुक्रवार को घटनास्थल पर जुटे मोहल्लेवाले। इस हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया है। बताते हैं कि हादसे का शिकार बना परिवार बेहद मिलनसार था।
55
हादसे के बाद मृतकों के रिश्तेदार और अन्य परिजन पहुंच गए थे। उन्हें अंदेशा नहीं था कि जिस घर को वे सुरक्षित समझ रहे थे, वो काल बनकर गिर पड़ेगा।

Recommended Stories