इन मैसेज को हंसी-मजाक में न लें, पुलिस सिर्फ 4-6 डंडे मारेगी..लेकिन कोरोना हो गया..तो फिर न कहना

Published : Apr 08, 2020, 10:47 AM IST

चंडीगढ़. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने देशभर में लॉकडाउन किया गया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। बावजूद कुछ लोग बेवजह घरों से निकल रहे हैं। ये लोग संक्रमण फैलाने का एक बड़ा जरिया बन रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाने पुलिस हर तरह के तौर-तरीके अपना रही है। कुछ जगहों पर पुलिस आवारागर्दी करने वालों को डंडे फटकार रही है, तो कुछ को पोस्टर पकड़ा रही है। उस पर लिखा होता है कि मैं समाज का दुश्मन हूं। वहीं, पंजाब पुलिस फिल्मी गानों के जरिये लोगों को लॉक डाउन का पालन करने को प्रेरित कर रही है। पंजाब पुलिस ने ये स्लोगन खुद तैयार कराए हैं। इन्हें सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। पंजाब पुलिस का मानना है कि लोग खुद कोरोना की गंभीरता को समझें। अगर फिर भी कानून का पालन नहीं करते, तो बाहर उनका पुलिस इंतजार कर रही है।

PREV
110
इन मैसेज को हंसी-मजाक में न लें, पुलिस सिर्फ 4-6 डंडे मारेगी..लेकिन कोरोना हो गया..तो फिर न कहना
यह स्लोगन पंजाब पुलिस ने तैयार कराया है। पुलिस का मानना है कि ऐसे स्लोगन लोगों में जल्द असर करते हैं।
210
पंजाब पुलिस का यह प्रयास काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर फिर भी लोग न मानें, तो उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी।
310
यह तस्वीर सिलीगुड़ी की है। यहां इस तरह पोस्टर लगाकर लोगों की एंट्री बैन की गई है।
410
जो लोग बेवजह घूमते मिल रहे पुलिस उन्हें इस तरह के पोस्टर पकड़ा रही है।
510
यह तस्वीर कोलकाता की है। यह मासूम अपने हाथ में स्लोगन लिये कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखने को कह रहा है।
610
यह तस्वीर भी कोलकाता की है। कोरोना के खिलाफ सारा देश एकजुट दिखाई दे रहा है।
710
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। लोगों को कोरोना से अवेयर करने इस तरह के मैसेज दिए जा रहे हैं।
810
यह तस्वीर मुंबई की है। डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ लोगों को अवेयर करता हुआ।
910
यह तस्वीर मुंबई की है। यहां जगह-जगह थूकने को वालों को हिदायत दी गई है।
1010
यह तस्वीर मुंबई की है। सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का पालन करने लोगों को प्रेरित करने सड़कों पर इस तरह के स्लोगन लिखे देखे जा सकते हैं।

Recommended Stories