चाकू के वार से कलाई कटने के बाद भी 15 साल की लड़की ने लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा

जालधंर, पंजाब. यहां की 15 साल की एक लड़की रियल सिंघम बनकर सामने आई है। 8वीं में पढ़ने वाली इस बहादुर लड़की ने दो हट्टे-कट्टे बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए थे। मामला शुक्रवार का है, जब बाइक सवार बदमाश इस लड़की का मोबाइल छीनकर भागे थे। बदमाशों को उम्मीद नहीं थी कि लड़की उन पर भारी पड़ जाएगी। लड़की बदमाशों के पीछे पड़ गई। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर था। वो बार-बार लड़की से बचकर भाग रहे बदमाश को कहता रहा कि दातर(धारदार हथियार) सिर में मार दो। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद जैसे ही भागने वाला बदमाश बाइक पर बैठा, लड़की ने उसे पकड़कर नीचे पटक लिया। इस बीच बदमाश ने लड़की के हाथ में दातर मार दी। इससे उसकी कलाई आधी से ज्यादा कटकर लटक गई। बावजूद लड़की ने बदमाशों को नहीं जाना दिया। इस बीच शोरगुल सुनकर मोहल्ले के और लोग भी वहां पहुंच गए और एक बदमाश पकड़ा गया। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2020 11:14 AM IST

16
चाकू के वार से कलाई कटने के बाद भी 15 साल की लड़की ने लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा

15 साल की कुसुम टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जब उसने पिता को फोन करने मोबाइल निकाला, तभी बदमाश उसे छीनकर दौड़ पड़ा।
 

26

मोबाइल छीनकर भाग रहा लुटेरा जब बाइक पर बैठने लगा, तो लड़की ने उसे तीन बार नीचे खींचा। इस बीच उसने हमला किया, बावजूद लड़की ने उसे बाइक पर नहीं बैठने दिया।

36

लड़की का शोरगुल सुनकर एक बुजुर्ग वहां पहुंचे और बदमाश को पकड़ लिया। इससे पहले बदमाश ने उन पर भी हमला किया।

46

लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। लिहाजा जोशी अस्पताल ने उसका मुफ्त में ऑपरेशन करके हाथ जोड़ दिया। डॉक्टर के मुताबिक, लड़की का हाथ पूरी तरह लटक गया था। ऑपरेशन करके उसके हाथों की नसें जोड़ दी गईं। करीब 4 हफ्ते तक प्लास्टर चढ़ा रहेगा।

56

थाना-2 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि लड़की ने बहादुरी से अविनाश आशू नाम के एक आरोपी को पकड़ा है।

66

बहादुर कुसुम ने कहा कि उसने सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, बदमाश को मोबाइल लेकर नहीं भागने देगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos