यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के पुरेख कला गांव का है। यहां पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आई एक महिला ने अपने तीन बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। घटना मंगलवार की है। सोनिया देवी नामक महलिा ने दो बच्चों को बक्से में बंद करके आग लगाई थी। जबकि तीसरे बच्चे को गोद में लेकर आग में लेट गई थी। महिला के जेठ सीताराम यादव के मुताबिक, सोमवार रात दूध को लेकर सोनिया और उसकी पत्नी के बीच हाथपाई हो गई थी। जब सोनिया का पति राजेंद्र घर आया, तो उसने डंडे से सोनिया को पीट दिया। मंगलवार सुबह फिर सोनिया और जेठानी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सोनिया कमरे में बच्चों को लेकर चली गई। सुबह 8 बजे जब कमरे से धुआं उठते देखा, तब लोग दौड़े। आगे सोनिया को पिता का आरोप..