महाराष्ट्र
महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसे मकर संक्रांति के रुप में मनाते हैं। इस दिन दान किया जाता है। खासतौर से, विवाहित महिलाएं अपनी पहली मकर संक्रांति पर कपास, तेल, नमक, गुड़, तिल, रोली जैसी चीजें अन्य सुहागिन महिलाओं को दान करती हैं। महाराष्ट्र में इस त्योहार पर तिल की पोली खाई जाती है। गेहूं के आटें में तिल और गुड़ का मिश्रण बनाकर भरा जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रान्ति से सूर्य की गति तिल−तिल बढ़ती है और इसलिए लोग इस दिन एक दूसरे को तिल गुड़ देते हैं। इतना ही नहीं, तिल गुड़ देते समय वाणी में मधुरता और मिठास की कामना भी की जाती है ताकि संबंधों में मधुरता बनी रहे।