लवमैरिज के 15 दिन बाद ही रूठ गया प्यार...प्रेमी की मौत की खबर सुनकर मोबाइल में फोटो देखती रही प्रेमिका

Published : Sep 12, 2020, 12:24 PM ISTUpdated : Sep 12, 2020, 02:32 PM IST

गुरदासपुर, पंजाब. किसी प्रेमिका के लिए जिंदगी में इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है कि नई शुरुआत होने के चंद दिनों बाद ही सुहाग उजड़ जाए। यह लड़की के साथ यही हुआ। 15 दिन पहले इसने लवमैरिज की थी। पहली बार वो पति के साथ ससुराल आई थी। पति कुछ सामान लेने बाहर गया था। खबर मिली कि उसकी सड़क हादसे (road accident) में मौत हो गई। इस खबर से प्रेमिका टूट गई है। आशंका है कि कोई अज्ञात गाड़ी उसे टक्कर मारकर चली गई। युवका शव गुरदासपुर से कुछ किमी दूर मंगलसेन गांव में सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला। जोढ़ा छत्रां चौकी के इंचार्ज एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सतनाक कुमार पुत्र हंसराज पूरोवाल ब्राह्मण गांव में रहता था। वो गुरुवार रात मोटरसाइकिल से कुछ सामान लेने निकला था। युवक की बहन प्रीति ने बताया कि सतनाम ने चंडीगढ़ जाकर नबीपुर की रहने वाली प्रेमिका से कोर्ट मैरिज (Court marriage) की थी। कुछ दिन पहले कपल घर लौटा था। गुरुवार रात करीब 8 बजे वो सामान लेने निकला था। हालांकि बहन भाई की मौत पर सवाल खड़े कर रही है। वो उसे हत्या बता रही है। पढ़िए पूरी खबर...

PREV
15
लवमैरिज के 15 दिन बाद ही रूठ गया प्यार...प्रेमी की मौत की खबर सुनकर मोबाइल में फोटो देखती रही प्रेमिका

सतनाम उर्फ सन्नी कोर्ट मैरिज के करने के तीन दिन पहले ही अपने घर लौटा था। जब वो घर से जाने के बाद रात तक घर नहीं लौटा, तो प्रेमिका ने उसे कई बार कॉल किया। इस बीच पुलिस ने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है।
 

25

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सन्नी के सिर में चोट के निशान मिले हैं। उसकी आंखों में सूजन थी और नीली पड़ी हुई थीं। पोस्टमार्टम में टांग में भी गहरा घाव मिला। ऐसा घाव किसी तेज हथियार से वार करने पर होता है। इसलिए पुलिस मर्डर की आशंका से भी जांच कर रही है।
 

35

सन्नी की बहन नीतू ने बताया कि उसके पिता की सालभर पहले मौत हो चुकी है। उसका भाई ही पूरे परिवार को संभाल रहा था। वो चार बहने हैं। इनमें से तीन बहनों की शादी हो चुकी है।
 

45

सन्नी किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। सन्नी की मौत का प्रेमिका को गहरा सदमा लगा। वो मोबाइल में अपनी शादी के फोटो देखती रही।

55

परिजनों ने बताया कि सन्नी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recommended Stories