कौन हैं AAP वॉलंट‍ियर मनदीप, जिन्हें दिल दे बैठीं पंजाब की विधायक, सामने आई दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें

पटियाला. पंजाब के संगरूर से आप विधायक नरिंद्र कौर भराज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वॉलंट‍ियर मनदीप लक्खोवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की यह शादी गुरुद्वारा साहिब में बेहद सादे समारोह में संपन्न हुई। इस दौरान दोनों परिवारों के अलावा कुछ रिश्तेदार और मित्र मौजूद थे। हालांकि सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी इसमें शामिल हुईं। आइन जानते हैं कौन हैं दूल्हे राजा मनदीप सिंह, जिन्हें दिल दे बैठीं पंजाब के महिला विधायक...और देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें...
 

Arvind Raghuwanshi | Published : Oct 7, 2022 12:23 PM IST

16
कौन हैं AAP वॉलंट‍ियर मनदीप, जिन्हें दिल दे बैठीं पंजाब की विधायक, सामने आई दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें

विधायक के दूल्हा बने आप वॉलंटियर मनदीप सिंह नरिंदर कौर के स्कूल टाइम के फ्रेंड हैं। दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। बताया जाता है कि दोनों की प्रेम काहनी की शुरूआत कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी को कई साल हो चुके हैं। इनके परिवार भी एक-दूसरे को जानते हैं। अब मनदीप ने विधायक को दोस्त से अपनी जीवनसंगिनी बना लिया है। 
 

26

बता दें कि मनदीप सिंह AAP के वॉलंटियर हैं और जिला प्रेस सचिव भी रह चुके हैं। मनदीप सिंह पत्नी नरिंदर कौर भराज के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर चुके हैं।​ उन्होंने नरिंदर को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत की है। एक-एक गांव और घर-घर जाकर वोट मांगी थी। बता दें कि विधायक से मनदीप उम्र में एक साल बड़े हैं। 

36

विधायक नरिंदर कौर को अपना जीवनसाथ बनाने वाले मनदीप सिंह मूल रूप से भवानीगढ़ के लाखेवाल गांव के रहने वाले हैं। उनका गांव नरिंदर कौर के गांव से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। मनदीप सिंह की गिनती पंजाब के आप के सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती है। आप वॉलंटियर मनदीप किसान परिवार से आते हैं। जबकि उनकी पत्नी अब पंजब सरकार में विधायक हैं।

46

आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दुल्हन बनीं विधायक नरिंदर कौर  शादी के जोड़े में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर के सूट के साथ गोल्डन ज्वैलरी वेयर की हुई है। जो बेहद शानदार लग रही है।
 

56

दुल्हन नरिंदर कौर भारज और दूल्हा बने मनदीप की शादी की तस्वीरें काफी कुछ बोलती हैं। दोनों शादी में एक ही रंग के ड्रेस (शादी का जोड़ा) पहनी हुई है। इस वेडिंग जोड़े में यह कपल बहुत ही प्यारा और खूबसूरत लग रहा है।

66

नर‍िंदर कौर भराज पंजाब की सबसे युवा और कम उम्र (28 साल) की व‍िधायक हैं। उन्होंने संगरूर सीट से 38 हजार से अधिक वोटों से अपने न‍िकट प्रत‍िद्धंद्वी व‍िजय इंदर स‍िंगला को हराया है। व‍िजय इंदर कांग्रेस की पूर्व सरकार में कैब‍िनेट मंत्री भी थे, इसके बावजदू नर‍िंदर कौर ने उन्हें करारी हार दी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos