शॉप में घुसते ही बदमाश ने बिजनेसमैन के बेटे पर कर दिए ताबड़तोड़ फायर, CCTV में कैप्चर हुआ मर्डर

मोगा, पंजाब. यहां जींस के एक शोरूम में घुसकर बिजनेसमैन के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने युवक को 4 गोलियां मारीं। वे बगैर लूटपाट के वहां से निकल गए। पुलिस को आशंका है कि बदमाश हत्या के इरादे से आए थे। घटना मंगलवार शाम 7 बजे गली नंबर-1 न्यू टाउन स्थित शॉप पर हुई। इसी के पास में मृतक का घर भी है। गोलियों की आवाज सुनकर शोरूम के कर्मचारी वहां पहुंचे। इस दौरान घायल युवक यहां-वहां मदद के लिए भागता रहा। बाद में वो नीचे गिर पड़ा। कर्मचारी फौरन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कारोबारी ने हिम्मत करके हमलावर को पकड़ने की कोशिश की थी...

Asianet News Hindi | Published : Jul 15, 2020 12:37 PM IST / Updated: Jul 15 2020, 06:09 PM IST

16
शॉप में घुसते ही बदमाश ने बिजनेसमैन के बेटे पर कर दिए ताबड़तोड़ फायर, CCTV में कैप्चर हुआ मर्डर

मृतक जितेंद्र के परिवार का सुपर शाइन जींस से शोरूम है। वे काउंटर पर बैठे थे, तभी हमलावर बाइक से वहां पहुंचे। बदमाश ने घुसते ही जितेंद्र पर गोलियां चला दीं। अपनी जान बचाने जितेंद्र ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। 
 

26

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई उसके आसपास के इलाकों में पुलिस की तगड़ी नाकाबंदी रहती है। फिर भी बदमाश हत्या के बाद बाइक से वहां से भाग गए।

36

घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी हरमनवीर सिंह गिल और एसपी गुरदीप सिंह के अलावा डीएसपी सिटी बलजिंदर सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद बदमाशों को पकड़ने नाकाबंदी शुरू की गई।
 

46

मृतक जितेंद्र के परिवार का सुपर शाइन जींस से शोरूम है। वे काउंटर पर बैठे थे, तभी हमलावर बाइक से वहां पहुंचे। बदमाश ने घुसते ही जितेंद्र पर गोलियां चला दीं। अपनी जान बचाने जितेंद्र ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। 
 

56

घटनास्थल से पुलिस को 5 गोलियों के खोल मिले हैं। गोलियां .32 बोर की पिस्टल से चलाई गई थीं। एक गोली संभवत: जितेंद्र के बजाय कहीं और लगी। हमलावरों की उम्र 30-35 बताई जाती है। घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

66

जहां यह वारदात हुई, वो इलाका भीड़भाड़ वाला है। इसके बाद भी बदमाश बेखौफ होकर हत्या करके चले गए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos