वाइफ के सामने महिला दोस्त को 'KISS' करने वाले दबंग DSP की लाइफ में मचा हुआ है भूचाल

Published : Jan 24, 2020, 04:16 PM IST

चंडीगढ़. मोहाली के DSP अतुल सोनी की दबंगई से जुड़ा से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उल्लेखनीय है कि अतुल सोनी और उनकी पत्नीर सुनीता के बीच 18 जनवरी की रात एक डिस्को में विवाद हो गया था। इसके बाद DSP ने घर पहुंचते ही पत्नी पर फायर कर दिया गया था। गनीमत रही कि बेटे ने मां को बचा लिया। इस मामले में सुनीता की शिकायत पर पुलिस ने दबंग DSP के खिलाफ कातिलाना हमला करने और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि DSP ने अवैध रिवाल्वर से पत्नी पर फायर किया था। 

PREV
16
वाइफ के सामने महिला दोस्त को 'KISS' करने वाले दबंग DSP की लाइफ में मचा हुआ है भूचाल
गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने अतुल सोनी की जमानत याचिका खारिज कर दी। जज ने तर्क दिया कि सोनी को ट्रायल तो फेस करना ही होगा। यह और बात है कि कोर्ट में उनकी पत्नी ने गवाही दी कि पुलिस ने FIR में गोली चलाने की जो बात लिखी है, वो गलत है। अब सोनी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। वे अपनी पत्नी के साथ हुए समझौते का शपथपत्र भी कोर्ट में पेश करेंगे।
26
एक महिला मित्र को चूमना पत्नी को नागवार गुजरा...झगड़े की शुरुआत 18 जनवरी की रात करीब 10.38 बजे चंडीगढ़ में सेक्टर-26 के एक डिस्को में हुई थी। यहां DSP फैमिली के साथ डिनर करने पहुंचे थे। उनके कुछ पुलिस अफसर मित्र भी साथ थे। घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें DSP अतुल सोनी एंट्री करते वक्त वहां मौजूद एक महिला मित्र को चूमते दिखाई दे रहे हैं। यह देखकर उनकी पत्नी नाराज होकर उस महिला को चांटा दिखाती हैं। पहले तो DSP पत्नी को हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश करते हैं, फिर गुस्से में पत्नी को धक्का दे देते हैं।
36
माना जा रहा है कि यह झगड़ा काफी देर तक चला। क्योंकि 11.19 पर DSP पत्नी को धक्का मारते दिखाई देते हैं। हालांकि बाद में सुनीता ने FIR में उन पर गोली चलाने की बात को गलत बताया। उधर, एसपी डी हरमदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस के पास जो शिकायत है, उसमें सुनीता के हस्ताक्षर हैं।
46
अतुल सोनी अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सतवा डिस्को थेक गए थे। इनकी बेटी 27 दिसंबर को कनाडा से यहां आई थी। इस दौरान DSP के अन्य दोस्त भी अपने परिवार को लेकर डिनर करने आए थे। वहां हुए झगड़े के बाद घर पहुंचकर अतुल सोनी ने पत्नी पर फायर कर दिया। लेकिन उनके बेटे ने मां को धक्का दे दिया। इससे गोली सोफे पर जा लगी।
56
घटना की सूचना सुनीता ने मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। मौके पर पीसीआर टीम पहुंची। लेकिन DSP को देखकर वे चुप रहे। फिर सीनियर अफसरों को सूचना दी गई। रविवार को जब पुलिस DSP को ढूंढ रही थी, तभी उनकी पत्नी पुलिस थाने पहुंचीं। वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती थीं।
66
अतुल सोनी अपनी फिटनेस और दबंग स्टाइल के कारण मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं।

Recommended Stories