पंजाब में धान खरीदी शुरू, CM चन्नी मंडी पहुंचे, किसानों से मिले और वादा किया- परेशान नहीं होने दूंगा

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में रविवार से धान खरीदी की शुरुआत (paddy procurement started) हो गई। केंद्र सरकार (Modi Government) ने एक दिन पहले ही किसानों के आग्रह (Farmers Request) पर तारीख में बदलाव किया था। पहले दिन रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet singh channi) रूपनगर (Rupnagar) जिले की मोरिंडा (Morinda) अनाज मंडी (Grain Market) में धान खरीदी का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने कहा कि धान की सुचारू खरीद और समय पर भुगतान (Payment) सुनिश्चित किया जाएगा। मैं वादा करता हूं कि खरीद के दौरान किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2021 10:01 AM IST / Updated: Oct 03 2021, 03:47 PM IST

14
पंजाब में धान खरीदी शुरू, CM चन्नी मंडी पहुंचे, किसानों से मिले और वादा किया- परेशान नहीं होने दूंगा

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने धान की क्वालिटी देखी और संतोष जताया। पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।

24

सीएम चन्नी ने किसानों से मुलाकात की। एक दिन पहले ही मोदी सरकार ने धान की खरीद की तारीख को फिर से बदलकर 3 अक्टूबर कर दिया है। दोनों राज्यों में धान की खरीद शुरू हो गई है। शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की थी।

34

दरअसल, मानसून में देरी की वजह से धान की खरीद को दोनों राज्यों में 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगति किया गया था। पहले एक अक्टूबर से खरीदी होनी थी। इसकी वजह से किसान नाराज हो गए थे।

44

किसानों ने बड़ी संख्या में पंजाब-हरियाणा में प्रदर्शन किया था। किसान पहले से ही केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos