MeToo में फंसे..सिक्का उछाल करते फैसला, CM के लिए हाथी की सवारी, ऐसे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री के विवाद

जालंधर. कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी अब पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जिन्हें राज्य के सीएम की कुर्सी मिली है। 58 साल के चन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके ऐसे कई चर्चित किस्से हैं, जिनके चलते वह विवादों में रहे हैं। महिला अफसर को मैसेज भेज MeToo फंसे..सिक्का उछालकर दी पोस्टिंग..जैसे कई विवाद
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2021 7:30 AM IST / Updated: Sep 20 2021, 01:40 PM IST

15
MeToo में फंसे..सिक्का उछाल करते फैसला, CM के लिए हाथी की सवारी, ऐसे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री के विवाद

महिला IAS अफसर का MeToo विवाद: पंजाब के नए सीएम चन्नी जब  2018 में कैप्टन सरकार में मंत्री थे तो उन पर एक महिला आईएएस अफसर ने MeToo जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि उन्होंने IAS अफसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। यह मामला पंजाब महिला आयोग तक पहुंचा था। आयोग ने इस पर सरकार से कई सवाल किए थे। इतना ही नहीं अमरिंदर सिंह ने चन्नी को महिला अधिकारी से माफी मांगने के लिए कहा था।

25

सिक्का उछालकर किया था फैसला: सीएम चरणजीत चन्नी का यह विवाद भी साल 2018 का है। जब वह  तकनीकी शिक्षा मंत्री थे तो पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट में भर्ती की गई थी। लैक्चरर के पद के लिए दो उम्मीदवार एक ही जगह पर अपनी पोस्टिंग चाहते थे। ऐसे में चन्नी ने एक सिक्का उछालते हुए यानि टॉस  करके उनका फैसला किया था। लेकिन यह सब नजारा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामल ने तूल पकड़ लिया था। जिससे चन्नी के साथ-साथ पंजाब सरकार को भी फजीहत का सामना करना पड़ा।

35

मुख्यमंत्री बनने के लिए हाथी की सवारी: राजनीति में सफलता और पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने की चाहत में चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने घर में हाथी पर बैठकर प्रवेश किया था। क्योंकि उनको एक ज्योतिषी ने कहा था कि अगर वो ऐसा करते हैं तो पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और चन्नी पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।
 

45

पीएचडी एंट्रेंस नहीं कर सके क्लियर: बता दें कि चन्नी का एक विवाद  पीएचडी के एंट्रेस एग्जाम को लेकर भी रहा है। यह बात साल  2017  की है, जब उन्होंने पीएचडी का एंट्रेंस दिया था। चन्नी पर आरोप लगा था कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी को फायदा पहुंचाने के लिए उम्मीदवारों को नियमों में छूट दी थी।

55

ज्योतिषी की सलाह पर तोड़ी सड़क: पंजाब के नए सीएम पर ग्रीन बेल्ट तोड़ सड़क बनाने का भी आरोप लग चुका है। यह मामला साल 2018 का है जब चन्नी पंजाब के मंत्री बने थे। ज्योतिषी की सलाह पर उन्होंने सरकारी घर का नक्शा दिया था। इसके लिए उन्होंने ग्रीन बेल्ट तुड़वाकर सड़क बनवाई थी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos