मोगा. पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जहां अकाली और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना उग्र हो गया कि कांग्रेसी समर्थकों ने अकालियों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे दो लोगों को मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से कुचल गए।
दरअसल, यह मामला मंगलवार देर रात को मोगा शहर में देखने को मिला, जहां अकाली और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। यह विवाद 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए चल रहा चुनाव प्रचार के दौरान हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेसी समर्थकों ने अपनी कार दौड़ा दी जो भी इस गाड़ी के सामने आया उसे वह टक्कर मारते चले गए। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों की पहचान अकाली समर्थक हरविंदर सिंह बब्बू और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई।
25
बता दें कि यह पूरा मामला मोगा के वार्ड नंबर 9 में नगर निकाय के चुनाव को लेकर हुआ था। यहां से शिरोमणि अकाली दल की बीबी कुलविंदर कौर कुलार प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिंह सिद्धू की पत्नी परमजीत कौर सिद्धू चुनावी मैदान में हैं।
35
मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे दोनों पार्टियों के नेता वोटरों को शराब बांट रहे थे। इसी बीच 9 की कांग्रेस प्रत्याशी हरविंदर कौर के पति नरेंद्र पाल सिंह एवं अकाली दल के प्रत्याशी कुलविंदर कौर के परिजन भोला सिंह एवं बब्बू गिल के बीच में विवाद हो होने लगा। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़क में बदल गया।
45
मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी बरजिंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके वारदात से दो वाहनों, पूर्व कांग्रेसी पार्षद, उसके गाड़ी चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
55
आनन-फानन में इस हमले में घायल अकाली दल के कार्यकर्ताओं को लुधियाना के DMC में एडमिट कराया गया है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।