जब 7 फेरे के बाद नारेबाजी करने लगे दूल्हा-दुल्हन, बीच सड़क पर आकर करने लगे ये मांगे...

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब). नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। मंगलवार देशव्यापी हड़ताल करते हुए  किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया था। जिसमें कई राजनीतिक दलों ने समर्थन भी किया। इस भारत में पंजाब से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहां शादी के सात फेरे लेने के बाद दूल्ह-दुल्हन आंदोलन का हिस्सा बनते ही धरना में शमिल हुए। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2020 1:06 PM IST / Updated: Dec 09 2020, 06:37 PM IST

14
जब 7 फेरे के बाद नारेबाजी करने लगे दूल्हा-दुल्हन, बीच सड़क पर आकर करने लगे ये मांगे...

दरअसल, नवविवाहित जोड़ा की यह अनोखी तस्वीर फतेहगढ़ साहिब से सामने आई। जहां विदाई की रस्मों के बाद सीधे दूल्हा-दुल्हन  किसानों के इस आंदोलन में शिरकत की। बता दें कि वह यह जोड़ा अपने घर जा रहा था, इसी दौरान उनको रास्ते में किसान धरना देते हुए मिले। किसानों को देख नवदंपति अपनी कार में से उतर नारेबाजी करने लगा। 

24

आंदोलन में शामिल होते ही दूल्हे के साथ दुल्हन भी चिल्लाते हुए कह रही थी हमें अपना हक चाहिए, जब तक तीनों कानून मोदी सरकार वापस नहीं करती, किसान डटे रहेंगे। जब हमारी मांगे पूरी होंगी उसके बाद ही यह आंदोलन समाप्त होगा।

34


दूल्हा दुल्हन के साथ जितने भी मेहमान शादी में पहुंचे थे सभी अपने-अपने घर पहुंचने से पहले इस आंदोलन का हिस्सा बने। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

44


रास्ते से निकलने वाले जिस किसी ने इन दूल्हा दुल्हन को आंदोलन को देखा तो वह भी उनको देखने के लिए आ गए। देखते ही देखते धरना स्थल पर हजारों की संख्या में भीड़ लग गई।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos