Published : Sep 14, 2020, 12:36 PM ISTUpdated : Sep 14, 2020, 05:33 PM IST
अमृतसर, पंजाब. दिल दहलाने वाली यह तस्वीर मां की क्रूरता (Cruel mother) को दिखाती है। अपने पति के दुर्व्यवहार का बदला उसने तीन साल के मासूम ये इस तरह लिया। बच्चे के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। अब वो अपनी मां को देखकर कांप उठता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Shocking video of torture) होने के बाद लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। यह बच्चा महिला के पहले पति से है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला बच्चे की पिटाई का आरोप अपने दूसरे पति पर लगा रही है। उधर, बच्चे की असली मौसी मनमजी कौर ने बच्चे को टॉर्चर करने के लिए सौतेली मां को ही जिम्मेदार ठहराया है।