जालधंर, पंजाब. यहां की 15 साल की एक लड़की रियल सिंघम बनकर सामने आई थी। 8वीं में पढ़ने वाली इस बहादुर लड़की ने दो हट्टे-कट्टे बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए थे। मामला अगस्त का है, जब बाइक सवार बदमाश इस लड़की का मोबाइल छीनकर भागे थे। बदमाशों को उम्मीद नहीं थी कि लड़की उन पर भारी पड़ जाएगी। लड़की बदमाशों के पीछे पड़ गई। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर था। वो बार-बार लड़की से बचकर भाग रहे बदमाश को कहता रहा कि दातर(धारदार हथियार) सिर में मार दो। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद जैसे ही भागने वाला बदमाश बाइक पर बैठा, लड़की ने उसे पकड़कर नीचे पटक लिया। इस बीच बदमाश ने लड़की के हाथ में दातर मार दी। इससे उसकी कलाई आधी से ज्यादा कटकर लटक गई। बावजूद लड़की ने बदमाशों को नहीं जाना दिया। इस बीच शोरगुल सुनकर मोहल्ले के और लोग भी वहां पहुंच गए और एक बदमाश पकड़ा गया। 15 साल की कुसुम टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जब उसने पिता को फोन करने मोबाइल निकाला, तभी बदमाश उसे छीनकर दौड़ पड़ा। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...