होशियारपुर, पंजाब. आवारा जानवर देशभर में एक बड़ी समस्या बन गए हैं। सड़कों पर बैठे जानवर न सिर्फ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, बल्कि वे लोगों पर घातक हमला भी कर रहे हैं। दिल दहलाने वाला यह मामला पंजाब के होशियारपुर का है। यहां एक गुस्सैल सांड ने एक शख्स पर हमला कर दिया। सांड का सींग शख्स की गर्दन में आरपार हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मामला बुधवार सुबह का है। शहर के न्यू मॉडल टाउन एरिया में रहने वाले 30 साल के अंलकार सूद और उनका भाई किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। वे नाइट ड्यूटी करके बुधवार सुबह एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। अचानक दो सांड लड़ते हुए आए और गुस्से में एक्टिवा पर हमला कर दिया। मृतक के दो मासूम बच्चे हैं। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...
अलंकार सूद पर सांड लगातार हमला कर रहा था। यह देखकर आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने दौड़े। जैसे-तैसे सांड को मारकर भगाया। घायल अलंकार को फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। (अलंकार सूद और दूसरा चित्र एक अन्य घटना है, जिसमें सांड का आंतक दिख रहा है)
आगे पढ़ें इसी घटना के बारें में...
27
अलंकार सूद की मौत की खबर सुनक घर में मातम पसर गया। उनके दोनों बच्चे इतने छोटे हैं कि उन्हें आभास ही नहीं था कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
आगे पढे़ं जब बड़े भाई को सींगों से उठाकर दूर फेंका और फिर छोटे भाई पर पिल पड़ा गुस्सैल सांड, देखकर कांप उठे लोग
37
यह मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। यहां अपने बड़े भाई के साथ जा रहे मासूम पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। बड़ा भाई सांड से जूझता रहा। यह देखकर वहां मौजूद लोग पहुंचे और सांड को मारना शुरू किया..तब कहीं जाकर सांड ने बच्चे को छोड़ा। घटना गुरुवार दोपहर की है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बड़ा भाई कैसे मासूम का हाथ पकड़कर सांड से बचने भागा था। लेकिन सांड बच्चों के पीछे पड़ गया। आगे देखें इसी घटना की तस्वीर...
47
दिल दहलाने वाला यह मंजर जिला शिक्षा कार्यालय के पास देखा गया। सांड जैसे किसी पर हमला करने को उतावला था। बच्चा यह भांप चुका था। वो सांड से दूर हटा, लेकिन सांड नहीं माना। आगे देखें इसी घटना की तस्वीर...
57
तस्वीर में देख सकते हैं कि सड़क पर कैसे आवारा जानवरों का कब्जा है। कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक चिरंजीव राव ने आवारा जानवरों को बाड़े में छुड़वाने की बात कही थी। लेकिन नगर परिषद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। आगे देखें इसी घटना की तस्वीर...
67
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सांड से बच्चे की जान बचाई। मासूम भाई को गोद में लेकर जाता बड़ा भाई। आगे देखें इसी घटना की तस्वीर...
77
सांड से बच्चे को बचाने वाले लोग।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।