विकास दुबे जैसे ही क्रूर तरीके से मर्डर के बाद गैंगस्टर ने पुलिस को किया चैलेंस, फेसबुक पर लिखी पोस्ट

मोगा, पंजाब. यहां कपड़ों के एक व्यापारी को गोलियों से शूट करने के मामले में पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह लम्मे उर्फ सुक्खा का नाम सामने आने के बाद दहशत का माहौल है। कथिततौर पर उनसे अपने फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली है। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार ने इस सबंध में पुलिस को बताया था, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। सुक्खा हाल मे एनकाउंटर में मारे गए यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे से कम क्रूर नहीं है। हालांकि उसके खिलाफ अभी तक विकास की तरह कोई बड़े केस दर्ज नहीं है, लेकिन यह गैंगस्टर हफ्ता वसूली में सक्रिय रहता है। जगराओं के रहने वाले सुक्खा के खिलाफ पहला केस साल 2008 में जगराओं थाने में दर्ज किया गया था। यहां उसने एक आदमी को बेरहमी से पीट था। इसके बाद लगातार धमकी, मारपीट और हत्या के प्रयास के केस दर्ज होते गए। बात दें कि मंगलवार शाम 7 बजे गली नंबर-1 न्यू टाउन स्थित शॉप पर बैठे मालिक के बेटे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक पर पहुंचे 4 लोगों मे से एक ने शोरूम में घुसकर गोली चलाई थी। गैंगस्टर ने फेसबुक पर ली जिम्मेदारी...

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2020 10:49 AM IST / Updated: Jul 16 2020, 04:23 PM IST

18
विकास दुबे जैसे ही क्रूर तरीके से मर्डर के बाद गैंगस्टर ने पुलिस को किया चैलेंस, फेसबुक पर लिखी पोस्ट

गैंगस्टर सुक्खा ने कथिततौर पर अपने फेसबुक पेज पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि पिछले 2 दिनों से शोरूम मालिकों से विवाद था। गैंगस्टर ने स्पष्ट लिखा कि मालिकों ने पुलिस के पास जाकर बड़ी गलती कर दी। गैंगस्टर ने चेताया था कि बात खत्म करनी है, तो कर ले...वर्ना जो समझ में आए वो करे। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बाजार बंद रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया।

28

मृतक जितेंद्र के परिवार का सुपर शाइन जींस से शोरूम है। वे काउंटर पर बैठे थे, तभी हमलावर बाइक से वहां पहुंचे। बदमाश ने घुसते ही जितेंद्र पर गोलियां चला दीं। अपनी जान बचाने जितेंद्र ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। 
 

38

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई उसके आसपास के इलाकों में पुलिस की तगड़ी नाकाबंदी रहती है। फिर भी बदमाश हत्या के बाद बाइक से वहां से भाग गए।

48

घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी हरमनवीर सिंह गिल और एसपी गुरदीप सिंह के अलावा डीएसपी सिटी बलजिंदर सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद बदमाशों को पकड़ने नाकाबंदी शुरू की गई।
 

58

मृतक जितेंद्र के परिवार का सुपर शाइन जींस से शोरूम है। वे काउंटर पर बैठे थे, तभी हमलावर बाइक से वहां पहुंचे। बदमाश ने घुसते ही जितेंद्र पर गोलियां चला दीं। अपनी जान बचाने जितेंद्र ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। 
 

68

घटनास्थल से पुलिस को 5 गोलियों के खोल मिले हैं। गोलियां .32 बोर की पिस्टल से चलाई गई थीं। एक गोली संभवत: जितेंद्र के बजाय कहीं और लगी। हमलावरों की उम्र 30-35 बताई जाती है।

78

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

88

जहां यह वारदात हुई, वो इलाका भीड़भाड़ वाला है। इसके बाद भी बदमाश बेखौफ होकर हत्या करके चले गए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos