चंडीगढ़. चार फेज के लॉकडाउन के बाद 8 जून से अनलॉक-1 शुरू हो रहा है। इसके तहत कुछ नियम-कायदे के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी जा रही है। यह तस्वीर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर है। तस्वीर एक मैसेज देती है। यह बच्चा न सिर्फ सैनिटाइजेशन को लेकर सजग है, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन कर रहा है। जब 8 जून से धार्मिक स्थल खुल जाएंगे, तो इन सब बातों का ध्यान रखना होगा। मास्क का भी इस्तेमाल जरूरी होगा। मंदिरों में घंटियां नहीं बजेंगी। मस्जिदों में वुज़ू(शरीर के हाथ-पैर धोना) के दौरान विशेष ध्यान रखना होगा। चटाई अपनी-अपनी साथ ले जाना होगी। यानी इस समय सबसे बड़ा धर्म मानवता की रक्षा करना है। उल्लेखनीय कि कोरोना संक्रमण के चलते जब 25 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि आगे जिंदगी और भी कठिन हो जाएगी। देश में यह संक्रमितों की संख्या 2.27 लाख को पार कर चुकी है। बता दें कि लॉकडाउन 4 चरणों में 68 दिन रहा यानी 30 जून तक रहा। अब सरकार ने लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस जारी की है। यानी अब तीन चरणों में लॉकडाउन खोलने का प्लान है। तस्वीरें में देखिए लॉकडाउन के दौरान देशभर के धार्मिक स्थलों की कुछ पुरानी और नई स्थिति..
अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में साफ-सफाई के जरिये स्वच्छता का संदेश देता एक बच्चा।
217
स्वर्ण मंदिर सिखों का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। ऐसा पहली बार हुआ, जब यहां भीड़ नहीं देखी गई।
317
लॉकडाउन के दौरान यहां सिर्फ सेवकों को आने की अनुमति थी।
417
जयपुर का गलताजी मंदिर। ऐसा सन्नाटा यहां पहले कभी नहीं देखा गया।
517
तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल मंदिर और प्राचीन तमिल कवि थिरुवल्लुवर की मूर्ति।
617
मंदिरों में कुछ ऐसा सन्नाटा देखा गया।
717
नई दिल्ली की जामा मस्जिद।
817
फरीदाबाद स्थित मंदिर।
917
नई दिल्ली के विवेक विहार स्थित जैन मंदिर की ड्रोन से निगरानी।
1017
काठमांडु नेपाल में लॉकडाउन के चलते बाहर से भगवान के दर्शन करती एक महिला।
1117
बिहार के गया स्थित महाबोधि मंदिर
1217
राजस्थान के रणकपुर स्थित तीर्थंकर जैन मंदिर।
1317
यह तस्वीर कोलकाता के कालीघाट मंदिर की है। पहली बार मंदिर में ऐसे गेट लगे देखे गए।
1417
असम के कामाख्या देवी मंदिर के बाहर पहरा।
1517
दिल्ली का एक मंदिर।
1617
पटना स्थित एक चर्च।
1717
नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।