'लुकाछुपी' के बहाने सूने मकान में मासूम के साथ 'मासूम' ने खेला 'डर्टी खेल'

चुरू, राजस्थान. जिले के सरदारशहर में 5 साल की मासूम के साथ 10 साल के बच्चे द्वारा रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी बच्चे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। आरोप है कि दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। कहा जा रहा है कि वो दोनों खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्चा लुकाछुपी के बहाने पीड़िता को पड़ोसी के सूने मकान में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया गया। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादी भागकर घटनास्थल पर पहुंचीं। वे बच्ची को अपने साथ लेकर आईं और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2020 5:39 AM IST

19
'लुकाछुपी' के बहाने सूने मकान में मासूम के साथ 'मासूम' ने खेला 'डर्टी खेल'

पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नाबालिग आरोप को पकड़ लिया है। आगे पढ़ें ऐसी ही कुछ अन्य घटनाएं
 

29

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. पिछले दिनों अपनी 13 साल की बीमार बेटी के साथ रेप (minor rape) करने वाले एक पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी बेटी को अस्पताल से दिखाकर घर लौट रहा था। रास्ते में वो उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने रेप किया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा था। तखतपुर निवासी आरोपी ऑटो चलाता है। आगे पढ़ें-गैंगरेप: दोस्तों के साथ घर से निकली थी लड़की, रास्ते में दो गाड़ियों पर पहुंचे आरोपी उसे उठाकर ले गए

39

साहेबगंज, झारखंड. जिले के मंडरो इलाके में 6 लोगों पर एक नाबालिग से गैंग रेप का आरोप सामने आया था। घटना 21 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई थी।  मिर्जा चौकी में इसकी FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में एक मंदिर के पास कुछ लोग सोते दिखे। उसे देखकर वे उठ गए। जब वो आगे पहुंची, तो एक बाइक और स्कूटी पर 6 लोग आए। उन्होंने दोस्तों को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर भुतहा छिलका के पास नाले के ऊपर एक खेत में ले गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। आगे पढे़ं-दोस्त की 9 साल की बेटी को मछली पकड़ने के बहाने ले गया और खेत में किया रेप

49

जशपुर, छत्तीसगढ़. कुछ दिन पहले पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। आरोपी मछली पकड़ने के बहाने बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया था। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया। आगे पढ़ें ऐसे ही शैतानों की अन्य कहानियां
 

59

भोपाल, मध्य प्रदेश. पिछले दिनों राजधानी में 14 साल की लड़की के साथ लगातार गैंग रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। आरोपियों ने लॉकडाउन में 6th क्लास की बच्ची को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद सितंबर में एक युवक ने लड़की को मिलने बुलाया। इसके बाद से तीनों आरोपी उसके साथ गैंग रेप कर रहे थे। वे उसे ब्लैकमेल करके चुप रहने का दबाव बना रहे थे। तीनों आरोपी फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद रंभा नगर के रहने वाले हैं। आगे पढ़ें-15 दिन बाद जब कैद से निकली महिला, आपबीती सुनाते हुए कांपने लगी

69

यह मामला गुजरात के महीसागर जिले का है। इस महिला को दो लोगों ने 15 दिनों तक अपने कब्जे में रखा और लगातार गैंग रेप करते रहे। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे, इसलिए वो डरी हुई थी। लेकिन जब सब्र टूट गया, तो हिम्मत करके पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

79

यह मामला गुजरात के जामनगर का है। यहां 17 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने लड़की को नींद की दवा पिला दी थी। इससे उसे होश नहीं रहा। आगे पढ़ें-कमरे में अकेली थी 16 साल की बहन, खराब हो गई भाई की नीयत, जानकर भी चुप रही मां

89

यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पिछले दिनों सामने आया था। 16 साल की एक लड़की ने अपने ही भाई पर रेप का आरोप लगाया है। शर्मनाक बात यह है कि बेटी ने जब मां को इस बारे में बताया, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि अब मां और भाई दोनों जेल भेज दिए गए हैं। 

99

यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद में पिछले दिनों सामने आया था। 8 साल की बच्ची से रेप कराने वाला पड़ोसी है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन ( Crime against women) एसीपी धारणा यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी सोनू (28) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है। बच्चे गांव में रहते हैं। पीड़िता का पिता राजमिस्त्री है। मूलत: राजस्थान का रहने वाला पिता यहां किराये पर रहता है। उसके तीन बेटियां और 2 बेटे हैं। घटना के वक्त पीड़िता अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। वहीं माता-पिता छत पर सोने चले गए थे। तभी आधी रात आरोपी घर में घुस आया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos